{"_id":"65d0e5b7375b8be6da045508","slug":"sehore-husband-made-video-call-to-bhopal-resident-wife-and-says-divorce-thrice-and-broke-relationship-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: शौहर ने वीडियो कॉल कर भोपाल निवासी पत्नी से बोला तीन बार तलाक और तोड़ दिया रिश्ता, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: शौहर ने वीडियो कॉल कर भोपाल निवासी पत्नी से बोला तीन बार तलाक और तोड़ दिया रिश्ता, मामला दर्ज
Sat, 17 Feb 2024 10:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:28 PM IST
सार
शौहर ने वीडियो कॉल कर राजधानी भोपाल निवासी पत्नी से तीन बार तलाक बोला और रिश्ता तोड़ दिया। फिलहाल, महिला ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ट्रिपल तलाक को लेकर कानून बनने के बाद भी तलाक के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसा ही तीन तलाक का एक मामला सामने आया है, जिसमें सीहोर निवासी एक शौहर ने भोपाल की अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर तीन बार तलाक बोला और रिश्ता तोड़ दिया। मामले में ग्रामीण थाना इंटखेड़ी भोपाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर वह अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान पति ने उसे वीडियो कॉल किया और तीन तलाक कहकर संबंध विच्छेद कर दिए। पुलिस ने इस पूरे मामले में महिला के पति व ससुराल पक्ष खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छह साल पहले हुई थी शादी
भोपाल के ईंटखेड़ी थाने के थाना प्रभारी दुर्जन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अचारपुरा गांव में रहने वाली 25 साल की बबली का मुस्लिम रीति-रिवाज से करीब छह साल पहले सीहोर निवासी इरफान से निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह पति और ससुराल पक्ष के साथ सीहोर में रह रही थी। महिला और इरफान का पांच साल का बच्चा भी है, पति इरफान मजदूरी करता है।
विज्ञापन
दहेज के लिए किया प्रताड़ित
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही पति इरफान समेत ससुराल पक्ष से फिराज बी, अरबिना, बेबी, हसीन मियां और मुकीम मियां उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।उनकी मांग पूरी नहीं करने पर वह पीड़िता से मारपीट करते थे। पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से दुखी होकर वह अचारपुरा स्थित अपने मायके में बच्चे के साथ रह रही थी।
