फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Governor attended the foundation day program of IES Public School, said - provide sanskars to the children

Sehore: IES पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, कहा- बच्चों को संस्कार प्रदान करें

Fri, 17 Jun 2022 08:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 08:06 AM IST
सार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार को सीहोर के आई.ई.एस. पब्लिक स्कूल के 5वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के सभागार में संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों में हो रहे पतन पर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
Sehore: Governor attended the foundation day program of IES Public School, said - provide sanskars to the children
राज्यपाल आई.ई.एस. पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार को सीहोर के आई.ई.एस. पब्लिक स्कूल के 5वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के सभागार में संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों में हो रहे पतन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने किशोर द्वारा मां की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हर नई तकनीक और अनुसंधान के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव होते हैं। यह परिवार और विद्यालय का दायित्व है कि वे बच्चों को जीवन में सकारात्मकता का दिग्दर्शन करायें। बच्चों को नकारात्मकता के विरूद्ध भारतीय संस्कारों और नैतिक मूल्यों का सुरक्षा कवच प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वस्थ शरीर के लिए सभी अंगों का स्वस्थ होना जरूरी है। उसी तरह स्वस्थ समाज के लिए सभी वर्गों और समुदायों का विकास आवश्यक है। जरूरी है कि समाज का समर्थ और सक्षम वर्ग, वंचितों के विकास का दायित्व ग्रहण कर उनका सहयोग करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चे फूल की तरह कोमल और इनका मन मिट्टी की तरह नरम होता है। बाल-मन और मस्तिष्क पर माता-पिता और शिक्षकों के संस्कारों का सर्वाधिक प्रभाव होता है। बच्चा बड़ा होकर कैसा बनेगा, यह परिवार और स्कूल का वातावरण तय करता है। उन्होंने पालकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के सामने संयत भाषा और शुद्ध आचरण करें। पति-पत्नी में मतभेद अथवा मन-मुटाव होने पर भी बच्चों के सामने विवाद नहीं करें। बच्चों को स्कूल भेजकर यह समझना कि बच्चों के विकास की ज़िम्मेदारी केवल शिक्षकों की है, उचित नहीं है। पालकों को पढ़ाई और परीक्षा प्रबंधन में भी बच्चों का सहयोग करना चाहिए। बच्चों पर परीक्षा का दबाव नहीं बनाएं। परीक्षा में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है। इसके लिए स्कूल से आने के बाद, खेलने और खाने की व्यवस्थाओं के साथ ही विद्यालय की पढ़ाई को दोहराने और अगले दिन पढ़ाए जाने वाले विषयों को पढ़कर स्कूल जाने को प्रेरित करें।
विज्ञापन

Sehore: Governor attended the foundation day program of IES Public School, said - provide sanskars to the children
राज्यपाल ने नैतिक मूल्यों के पतन पर चिंता व्यक्त की। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को पुरस्कृत किया। उन्होंने आंगनवाड़ी के बच्चों को फल, प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। राज्यपाल का नन्हे बच्चों ने स्वागत किया। विद्यालय की ओर से राज्यपाल का प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

इस मौके पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति  के.जी. सुरेश ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। इस पहल की सफलता के लिए ज़रूरी है कि सभी स्तरों पर और हर व्यक्ति द्वारा अपना बेहतर योगदान दिया जाए। उन्होंने विद्यालय की तीव्र प्रगति की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की यह पहल संवेदनशील भावी-पीढ़ी के निर्माण का सार्थक प्रयास है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed