फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Four people arrested with five kilos of hemp, the accused had come to sell near Mandi overbridge

Sehore: पांच किलो गांजे के साथ चार लोग गिरफ्तार, मंडी ओवरब्रिज के पास बेचने की फिराक में आए थे आरोपी

Wed, 09 Aug 2023 08:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 08:34 AM IST
सार

Sehore News: मंडी थाना पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ चार आरोपी पकड़े हैं। चारों आरोपी मंडी ओवरब्रिज के नीचे कार में सवार होकर गांजा बेचने आये थे।

विज्ञापन
Sehore: Four people arrested with five kilos of hemp, the accused had come to sell near Mandi overbridge
आरोपियों से जब्त गांजा और कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी थाना पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी-42-सी-6909 में चार व्यक्ति गांजा लेकर बेचने की फिराक में रात में ओवरब्रिज के नीचे राजकुमार की होटल के आस-पास आने वाले हैं। सूचना पर कार को मौके पर घेराबंदी कर रोका गया। इस दौरान ड्रायवर ने कार सहित भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर रोका गया।
विज्ञापन


कार में ड्रायवर सहित कुल चार व्यक्ति बैठे मिले। ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मुजीब उर्फ मुजीम शाह पिता मेहबूब शाह (उम्र 34 साल) निवासी अरनिया कला थाना अवंतीपुर बडोदिया जिला शाजापुर का होना बताया। ड्रायवर सीट की बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति जिसके पैरों के नीचे एक प्लास्टिक का सफेद कलर का भरा हुआ झौला रखा था, जिसने पूछताछ पर अपना नाम शंकर रघुवंशी पिता रामसिंह रघुवंशी 45 साल निवासी ग्राम हैदरगंज थाना मण्डी सीहोर बताया। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम महेन्द्र सिंह राजपूत पिता दुलेसिंह राजपूत (उम्र 46 साल) मोती मौहल्ला वार्ड न. 20 मंडी शुजालपुर जिला शाजापुर हाल निवासी गुलजारी का बगीचा सीहोर थाना कोतवाली सीहोर बताया और एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम वकील खां पिता विलात खां (उम्र 35 साल) निवासी गोकलपुरा थाना मण्डी सीहोर बताया। शंकर रघुवंशी के पैरों के नीचे रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झौले की तलाशी ली गई, जिसमें पांच किलो 50 ग्राम गांजा मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed