फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: For the first time in the state, there will be five bridges on the Narmada river in one city

Sehore: प्रदेश में पहली बार एक शहर में नर्मदा नदी पर होंगे पांच ब्रिज, बुधनी से नर्मदापुरम को जोड़ेगा नया पुल

Sun, 04 Jun 2023 09:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 09:04 AM IST
सार

बुधनी और नर्मदापुरम के बीच निर्माणाधीन नर्मदा ब्रिज पर कुल  31 पियर सहित दो एंबोडमेंट खड़े किए जाने हैं। इनमें से 18 पियर और दो एबेटमेंट अधिकतम ऊंचाई 18 मीटर तक खड़े करने का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Sehore: For the first time in the state, there will be five bridges on the Narmada river in one city
निर्माणाधीन नर्मदा ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधनी से नर्मदापुरम को जोड़ने वाला एक और सड़क मार्ग पुल निर्माणाधीन है।  ब्रिज के पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। जेंट्री मशीन की मदद से गार्डर बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल पर नर्मदा ब्रिज पर गार्डर बिछाए जाने के लिए दो बड़ी क्रेनों व अन्य मशीनें से इसी माह के अंत तक गार्डर का काम पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पुल के निर्माण के साथ ही प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब नर्मदा नदी पर पांच पुल हो जाएंगे, जिसमें तीन रेलवे और दो  सड़क मार्ग के पुल होंगे। 
विज्ञापन

 
सेतु निर्माण विभाग के प्रभारी इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि बुधनी और नर्मदापुरम के बीच निर्माणाधीन नर्मदा ब्रिज पर कुल  31 पियर सहित दो एंबोडमेंट खड़े किए जाने हैं। इनमें से 18 पियर और दो एबेटमेंट अधिकतम ऊंचाई 18 मीटर तक खड़े करने का काम पूरा हो चुका है। पिलर के ऊपर पांच मीटर की ऊंचाई तक लेबर कैंप डालेंगे। इसके बाद ब्रिज की कुल ऊंचाई 23 मीटर हो जाएगी। पांच पियर की नींव का काम भी पूरा हो गया है। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों के मुताबिक नर्मदा ब्रिज पर बारिश के पहले तक अधिक से अधिक कार्य पूरा कराए जाने की तैयारी के हिसाब से काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


नए ब्रिज पर पुल के दोनों साइड में फुटपाथ होगा
बुधनी-नर्मदापुरम के बीच नर्मदा नदी के बीच बन रहे नए ब्रिज पर पुल के दोनों साइड में फुटपाथ होगा। नदी के बीच में सीमेंट कांक्रीट के इस पुल की चौड़ाई 12 मीटर होगी। इस साल के अंत तक ब्रिज तैयार होने की बात कही जा रही है । इसके साथ ही नर्मदापुरम से बुधनी दोनों तरफ 3775 मीटर लंबाई का एप्रोच सड़क बनाई जाएगी जो नर्मदा नदी के पुल से कनेक्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार होगा ऐसा
वर्तमान में तकरीबन लगभग 50 वर्षों से बना एक ही सड़क मार्ग पुल है। जिस पर वाहनों के लगातार दबाव के कारण वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए पुल के निर्माण के साथ ही अंग्रेजों के समय बने हुए नर्मदा नदी के एकमात्र सड़क पुल पर बढ़ते यातायात और आये दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में तीन रेलवे के पुल व एक सड़क मार्ग पुल के बाद के नए सड़क मार्ग पुल का निर्माण चल रहा है। नर्मदा नदी पर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब नर्मदा नदी में किसी शहर में पांच पुल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed