{"_id":"65327a3fd923187e0708c6a9","slug":"sehore-crime-servant-beats-owner-to-death-for-not-paying-rs-10-000-as-salary-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Crime: वेतन के 10 हजार रुपये नहीं देने पर नौकर ने मालिक की पीटकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Crime: वेतन के 10 हजार रुपये नहीं देने पर नौकर ने मालिक की पीटकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 20 Oct 2023 06:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:31 PM IST
सार
Sehore Crime: वेतन के 10 हजार रुपये नहीं देने पर नौकर ने अपने मालिक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नौकर ने डंडे से पीट-पीटकर मालिक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के भैरूंदा थाने से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां आपसी कहासुनी के बाद नौकर ने अपने मालिक की हत्या कर दी। भेड़ों को चराने वाले नौकर ने अपने ही मालिक से वेतन के 10 हजार रुपये मांगे थे। मालिक के देने से इनकार करने पर आवेश में आकर नौकर ने मालिक को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही लाड़कुई पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के उदयपुर जिले के गांव कलवा निवासी बद्रीप्रसाद पिता सना (70) की भेड़ों को लेकर नीमच जिले के अथवा खुर्द निवासी भैरवलाल पिता सगराम (40) राजस्थान से मध्यप्रदेश में लेकर आया था। इस दौरान वह सीहोर की ओर से भेड़ों को लेकर भैरूंदा की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
वहीं, गुरुवार को सिंहपुर गांव मुख्य मार्ग पर भैरवलाल ने भेड़ मालिक बद्रीप्रसाद से अपने वेतन के 10 हजार रुपये मांगे। भेड़ मालिक ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और मामला झगड़े तक पहुंच गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भैरवलाल ने अपने ही मालिक बद्रीप्रसाद की डंडे से पिटाई करना शुरु कर दी। उसने मालिक के सिर पर डंडा तब तक मारा जब तक की वह मर नहीं गया।
विज्ञापन
बता दें कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना लाड़कुई चौकी में दी। जहां पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी भैरवलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
