{"_id":"65bb575a33fc6e00330ab6fb","slug":"sehore-crime-news-women-child-development-officer-threatens-villager-to-send-him-to-jail-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: ग्रामीण को महिला बाल विकास अधिकारी ने दी जेल भेजने की धमकी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: ग्रामीण को महिला बाल विकास अधिकारी ने दी जेल भेजने की धमकी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, जानें मामला
Thu, 01 Feb 2024 03:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:13 PM IST
सार
सीहोर में महिला बाल विकास आधिकारी का शिकायत वापस लेने के लिए एक ग्रामीण को धमकाने का वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण को धमकातीं महिला अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
महिला बाल विकास की एक अधिकारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अधिकारी एक युवक को शिकायत वापस लेने का दबाव बनाती हुई नजर आ रही हैं। अधिकारी युवक को धमकी दे रही है कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो जेल जाओगे।
दरअसल, सीहोर के ग्राम मुंगावली दोराहा के राजेश रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके द्वारा आंगनबाड़ी में पोषण आहार नहीं मिलने की शिकायत सीहोर कलेक्टर से की थी। इसके बाद इसकी जांच के लिए महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी माधवी सिंह को भेजा गया, परियोजना अधिकारी ने शिकायत की जांच तो नहीं की, बल्कि उल्टा शिकायत कर्ता राजेश को जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परियोजना अधिकारी राजेश रजक को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही हैं। इसके लिए राजेश को जेल भेजने की धमकी भी दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला मीडिया नहीं करता है। इस संबंध में सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि सीहोर एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, जांच उपरांत कार्रवाई की बात भी की है।