{"_id":"6759c0a58b6a0b85e9019520","slug":"sehore-crime-brother-beat-brother-to-death-over-dispute-of-cattle-going-to-field-two-accused-arrested-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Crime: खेत में मवेशी जाने के विवाद को लेकर भाई ने भाई को पीट-पीट कर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Crime: खेत में मवेशी जाने के विवाद को लेकर भाई ने भाई को पीट-पीट कर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 11 Dec 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:11 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर में भाई ने भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि खेत में मवेशी जाने को लेकर भाइयों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले में जावर थाना क्षेत्र के बिलपान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगे भाइयों के बीच खेत पर मवेशी जाने को लेकर विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान गुस्साए चार भाइयों ने अपने ही सगे भाई को लाठी और डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
बता दें कि हत्या के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बिलपान निवासी नर्बत सिंह (40) पिता अंबाराम सूर्यवंशी के मवेशी छोटे भाई संजू सूर्यवंशी के खेत में चले गए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि संजू ने अपने बड़े भाई सिद्धूलाल, देवकरण सिंह और भूरू के साथ मिलकर गांव से देवबड़ला जाने वाले मार्ग पर नर्बत सिंह के साथ लाठी और डंडों से मारपीट की। इससे नर्बत सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जावर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आष्टा शासकीय सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
पुलिस ने आरोपी सिद्धूलाल, देवकरण सिंह, भूरू और संजू के खिलाफ प्रकरण कायम कर जांच में लिया है। सिद्धूलाल और भूरू को गिरफ्तार भी कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक नर्बत पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका सबसे बड़ा भाई सिद्धूलाल, जबकि तीन उससे छोटे हैं। उसकी मौत से परिजन के रो-रो कर बुरे हाल हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है, हर कोई जो हुआ गलत की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।
इस संबंध में एसडीओपी आकाश अमलकर का कहना है कि बिलपान में खेत में मवेशी जाने की बात को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने मिलकर अपने ही भाई के साथ लाठी आदि से मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई है। चारो आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है, जिसमें दो की गिरफ्तारी भी हो गई है।
