फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Crime Blind murder of half-burnt body exposed old lover killed new one due to love affair

Sehore Crime: अधजले शव के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेम-प्रसंग के चलते पुराने प्रेमी ने नए को उतारा मौत के घाट

Thu, 04 Jan 2024 10:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 10:51 PM IST
सार

Sehore Crime: अधजले शव के अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम-प्रसंग के चलते पुराने प्रेमी ने नए प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Sehore Crime Blind murder of half-burnt body exposed old lover killed new one due to love affair
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में अधजले शव के अंधे कत्ल की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। प्रेम-प्रसंग के चलते पुराने प्रेमी को यह पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य से प्यार करने लगी है। इसी बात से गुस्साए पुराने प्रेमी ने नए प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली अंतर्गत दो जनवरी को सूचना प्राप्त हुई थी कि हड्डी मिल के पास, कब्रिस्तान के पीछे पुलिया के पास एक अधजला शव पड़ा है। पुलिस ने सूचना पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। मर्ग जांच के मृतक की शिनाख्त साहिल अली पिता रहमत अली (22) निवासी दाल मिल के पास मंडी के रूप में हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी आरोपी गण की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में मृतक के रिश्तेदारों एवं दोस्तों से पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक हड्डी मिल के पास ही रहने वाली एक युवती से बातचीत करता था। युवती से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक 31 दिसंबर की रात में उससे मिलने आया था। प्रकरण में मुखबीर सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उसी रात को युवती का पूर्व प्रेमी जमशेछ नगर सीहोर निवासी साजिद उर्फ सज्जू पिता शहजाद खान (21) भी मोहल्ले में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में साजिद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना दिनांक को रात को मृतक साहिल को अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलते देखा। इसी वजह से अपने अन्य साथी जमशेदनगर सीहोर निवासी जुबेर खान उर्फ बड़ा पिता शौकत खान (21) के साथ मिलकर हड्डी मिल के सामने रोड पर छुरा मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया। हत्या उपरांत अपने अन्य साथी तलैयापुरा कस्बा सीहोर निवासी आमिर पठान उर्फ पोलियो पिता ओबेदुल्ला पठान (22) के साथ मिलकर मृतक साहिल अली की लाश को पेट्रोल डालकर कब्रिस्तान के पीछे पुलिया के पास जलाना एवं उसकी मोटरसाइकिल को चोपडे वाली मस्जिद के पीछे बनी बावडी में फेंकना बताया गया। 


प्रकरण में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कोतवाली टीम ने आरोपीगणों के संभावित रहवास स्थलों पर दबिश दी गई और तीनों आरोपी गण साजिद, जुबेर और आमिर पोलियो को भोपाल से गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की। आरोपीगणों से मृतक की मोबाइल, मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त छुरा और आरोपीगण द्वारा इस्तेमाल की गई। स्कूटी को जब्त किया गया है। आरोपीगण का आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी आमिर पठान उर्फ पोलियो के विरूद्ध हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, बलात्कार, मारपीट, सट्टा और जुआ सहित कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed