फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Congress gets a shock again, Youth Congress District President Rajkumar Yadav joins BJP

Sehore: कांग्रेस को फिर लगा झटका, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 18 Apr 2024 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 09:54 PM IST
सार

सीहोर जिला युवा कांग्रेस सीहोर के निर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में करीब 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा का अंग वस्त्र पहना कर भाजपा में स्वागत किया। 

विज्ञापन
Sehore: Congress gets a shock again, Youth Congress District President Rajkumar Yadav joins BJP
सीहोर में कई कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे देश की तरह सीहोर जिले में भी कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिले में कई बड़े चेहरों के बाद अब भाजपा नेतृत्व से प्रभावित होकर सीहोर जिला युवा कांग्रेस सीहोर के निर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव (राजू) के नेतृत्व में करीब 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। 
विज्ञापन


सभी कार्यकर्ताओं का मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष रवि मालवीय की उपस्थिति में भाजपा का अंग वस्त्र पहना कर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि राजकुमार यादव के साथ भाजपा का दामन थामने वालों में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय पटेल गोरखपुर, समाजसेवी विशाल खंडेलवाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भैरूंदा अभिषेक पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय लाड़कुई, रामेश्वर पटेल, ओम दरबार भादाकुई, ब्लाॉक उपाध्यक्ष रितेश यादव राला, श्यामलाल मीणा गुलरपुरा, निर्मल पटेल राला, आलोक यादव राला, जिला महासचिव सत्यनारायण यादव, जिला सचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव आशीष पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed