{"_id":"64fdee919d549f4f69034c46","slug":"sehore-cc-road-will-be-constructed-from-bagraj-to-mata-mandir-and-from-badarkha-to-kalara-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल, बगराज से माता मंदिर तक CC रोड और बदरखा से कलारा तक होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल, बगराज से माता मंदिर तक CC रोड और बदरखा से कलारा तक होगा निर्माण
Sun, 10 Sep 2023 09:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:58 PM IST
सार
सीहोर जिले के गांवों में सड़कों का जाल बिछेगा। तीन सड़कों को बनाने के लिए स्वीकृति भी मिल गई है। इससे ग्रामीणों के आवागमन और सुलभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के ग्रामीण क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। इसमें ग्राम दुपाडिया दांगी से बडवेली मार्ग, ग्राम गढ़ी बगराज से माता मंदिर तक सीसी रोड और बदरखा से कलारा मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण के बाद आवागमन और सुलभ हो जाएगा। विधायक सुदेश राय के प्रयासों से शहर सहित ग्रामीण इलाकों की सड़कें चकाचक हो गई हैं और सूरत बदलते ही चकाचक सड़क पर वाहन फर्राटे भर रहे हैं।
विज्ञापन
सीहोर विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों की स्वीकृति की सौगातें मिली है, जिसमें दो करोड़ 10 लाख की राशि से दुपाडिया दांगी से बडवेली मार्ग के अलावा 70 लाख की राशि से गड़ी बगराज से माता मंदिर तक सीसी मार्ग और एक अन्य बदरखा से कलारा मार्ग शामिल है। इसके अलावा भी अन्य ग्रामीण क्षेत्र में सड़क के अलावा नालियों के निर्माण के कार्य जारी हैं, जिससे सीहोर विधानसभा सभा क्षेत्र की बुनियादी समस्या हल हो रही है।
विज्ञापन
