फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore : Cattle feed distributed to farmers due to mold of poor quality farmers angry after getting cat excret

Sehore: किसानों को घटिया गुणवत्ता का फफूंद लगा पशु आहार बांटा, इछावर में बिल्ली का मल मिलने से किसान आक्रोशित

Fri, 28 Jul 2023 08:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 08:30 AM IST
सार


पचामा स्थित पशु आहार संयंत्र से वितरित किए गए पशु आहार में फंगस सहित गुणवत्ता की कमी की लगातार शिकायतों के बाद भोपाल दुग्ध संघ की फील्ड ऑपरेशन मैनेजर भाग्यश्री बजाज सुदाना पशु आहार पहुंची और उन्होंने पशु आहार केन्द्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Sehore : Cattle feed distributed to farmers due to mold of poor quality farmers angry after getting cat excret
सीहोर में बांटा जा रहा घटिया क्वालिटी का पशु आहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में किसानों को फफूंद लगा व घटिया गुणवत्ता का पशु आहार देने से उनके कई मवेशी बीमार हो गए। फफूंद लगे पशु आहार दिए जाने से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों को सोसायटी से पशु आहार बांटा जा रहा है। इछावर में पशु आहार की बोरी में बिल्ली का मल निकलने से किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण सोसाइटी और सुदाना एजेंसी से सुदाना पशु आहार लेकर खिलाते हैं, जो कि सुदाना पशु आहार संयंत्र पचामा में बनता है। लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से सुदाना पशु आहार की बहुत ही खराब क्वालिटी आ रही है, जिससे हमारे पशु बीमार हो रह हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें इछावर, चांदबड़, बरखेड़ी आदि क्षेत्रों से आ रही हैं। इछावर के किसान ओमप्रकाश, चांदबड़ के महेश वर्मा, कुरावर के सुरेश चंद्रवंशी ने बताया कि हाल ही में फंगस वाले खराब सुदाना पशु आहार सोसायटियों में पहुंचा दिया गया। इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनेक किसानों के मवेशी बीमार हो गए। ग्रामीणों की माने तो इछावर सोसायटी से दिए गए पशु आहार में बिल्ली का मल निकला, इससे किसानों में काफी आक्रोश है। एक तरफ तो पशुओं में लंपी बीमारी फैलने से किसान वैसे ही चिंता में हैं। ऐसे में सुदाना पशु आहार संयंत्र से सोसाइटियों को फंगस और घटिया गुणवत्ता का पशु आहार भेज दिया है। किसानों द्वारा सुदाना पशु आहार खिलाने से मवेशी बीमार होने लगे हैं। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इसके संबंध में जिला प्रशासन और सुदाना पशु आहार संयंत्र के प्रबंध संचालक तरुण राठी भोपाल को शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद किया गया पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण 
पचामा स्थित पशु आहार संयंत्र से वितरित किए गए पशु आहार में फंगस सहित गुणवत्ता की कमी की लगातार शिकायतों के बाद भोपाल दुग्ध संघ की फील्ड ऑपरेशन मैनेजर भाग्यश्री बजाज सुदाना पशु आहार पहुंची और उन्होंने पशु आहार केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर पशु आहार संयंत्र के प्रबंधक राजेश गोयल को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस तरह से नहीं चल पाएगा। पशु आहार में गुणवत्ता में शीघ्र सुधार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed