फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore By making fake documents land of many scheduled caste people was grabbed

Sehore: फर्जी दस्तावेज बनाकर SC वर्ग के कई लोगों की जमीन हड़पी, महिलाओं-बच्चों को जान से मारने की खुली धमकी

Tue, 04 Apr 2023 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में फर्जी दस्तावेज बनवाकर कई ग्रामीणों की जमीन हड़प ली गई। पीड़ित अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप है, हमारे घर की महिलाओं और बच्चों को दबंग खुलेआम मारने पीटने की धमकी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sehore By making fake documents land of many scheduled caste people was grabbed
शिकायत करने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में फर्जी दस्तावेज बनाकर वर्ग विशेष के लोगों ने अनुसुचित जाति वर्ग के कई ग्रामीणों की पट्टे की जमीन हड़प ली है। श्यामपुर तहसील के पान बिहार, कादमपुर, बिछिया, निवारिया और मुख्तयार नगर में इस तरह का बड़ा खेल चल रहा है। सरकार के द्वारा पालन-पोषण के लिए दी गई जमीन के डरे सहमें पट्टेदार ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर सतीष राय को शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा, विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों को जान से मारने और गांव से भगाने की खुली धमकी दी जाती है। जायज शिकायतों के बाद भी पूरा राजस्व अमला और पुलिसकर्मी जमीनों के इन काले सौदागरों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। पहले लालच देना, कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाना और फिर तहसील के कर्मचारियों की मदद से पट्टे की जमीन को अपने नाम करा लेना, इनके लिए मामूली बात है।
विज्ञापन


राजस्व का नियम क्या कहता है...
राजस्व विभाग के नियमों के मुताबिक, पट्टे की जमीन न कोई बेच सकता है और न ही कोई खरीद सकता है। लेकिन श्यामपुर तहसील में सब कुछ हो रहा है। अनुसुचित जाति वर्ग को शासन द्वारा प्रदत्त पट्टों की कृषि भूमी पर वर्ग विशेष के अवैधानिक कब्जा करने वालों में शासकीय सेवक और जनप्रतिनिधि नेता भी शामिल हैं। डरा-धमकाकर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है, न तो हमने जमीनें बेची हैं और न ही किसी अन्य के नाम करवाई है। ये लोग हम लोगों को गांव से पलायन करने को मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने की शिकायत...
पान बिहार, कादमपुर, बिछिया, निवारिया और मुख्तयार नगर के पीड़ित रामप्रसाद, लीला बाई, सावित्री बाई, सुरेश, कौश्ल्या बाई, अयोध्या बाई, अर्जुन, पंकज और महेश आदि ने मामले की पूरी निष्पक्ष जांच करने की बात कही। साथ ही फर्जी दस्तावेजों से पट्टे वाली जमीन हड़पने वालों, अत्याचार करने वालों और फर्जीवाड़े में सहयोग करने वाले शासकीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed