फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: BJP for the first time in Ashta Napa, also elected BJP President on Ichhawar Municipal Council

Sehore: आष्टा नपा में पहली बार भाजपा, इछावर नगर परिषद पर भी बीजेपी अध्यक्ष चुने गए

Wed, 10 Aug 2022 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 10:49 PM IST
सार

सीहोर जिले की आष्टा नगर पालिका में पहली बार नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया। इछावर में भी भाजपा अध्यक्ष ने बाजी मारी है। 

विज्ञापन
Sehore: BJP for the first time in Ashta Napa, also elected BJP President on Ichhawar Municipal Council
आष्टा में बीजेपी ने विजय जुलूस निकाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के लिए फिर एक अच्छी खबर है। सीहोर जिले की आष्टा नगर पालिका में पहली बार नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया। इछावर में भी भाजपा अध्यक्ष ने बाजी मारी है। 
विज्ञापन


आष्टा नगर पालिका 
आष्टा नगर पालिका में हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा की सिद्दीका बी भुरू खां 8 वोट से जीतीं। इछावर नगरीय निकाय में भी भाजपा के देवेंद्र भूरा वर्मा अध्यक्ष चुने गए है। भाजपा सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए रेस्टहाउस पर सभी पार्षदों से नपा चुनाव प्रभारी हरिनारायण यादव ने बंद कमरे में वन टू वन चर्चा कर राय जानी। रायशुमारी के बाद हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा को भाजपा ने नपा अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। 
विज्ञापन


नपा में उपाध्यक्ष पद एवं अपील समिति के 2 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई। उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी  सिद्दीका भुरू खा ने कांग्रेस के उम्मीदवार भैया मिया को 8 वोट से हराया। अपील समिति के दो सदस्यों के निर्वाचन में जाहिद गुड्डू एवं तेजसिंह राठौर निर्विरोध चुने गए। पहली बार आष्टा नगर पालिका में कमल खिलने से कार्यकर्ताओ ने जम कर जश्न मनाया एवं विजय जुलूस निकाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इछावर नगर परिषद
इछावर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर देवेंद्र भूरा वर्मा चुने गए हैं। देवेंद्र भूरा वर्मा ने कांग्रेस के इक्तेदार अहमद को 12 वोटों से हराया है। इछावर में कुछ 15 पार्षद हैं। नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं इछावर एसडीएम में विष्णु प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अगर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी की बात की जाए तो अध्यक्ष बीजेपी का बनना लगभग तय था क्योंकि पंद्रह वार्डों में से आठ वार्ड बीजेपी ने जीते थे तो वही चार पर कांग्रेस का कब्जा था और तीन वार्ड वासियों ने निर्दलीय पर भरोसा जताया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed