{"_id":"65b8f5aa282259d0f3030738","slug":"sehore-beneficiaries-of-napa-sehore-participated-in-republic-day-celebrations-in-delhi-under-pmsy-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में नपा सीहोर के हितग्राही हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में नपा सीहोर के हितग्राही हुए शामिल
Tue, 30 Jan 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में नगर पालिका सीहोर के हितग्राही शामिल हुए। इन पथ-विक्रेताओं को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
नपा सीहोर के हितग्राही हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत शहरी पथ-विक्रेता और उनके परिजन कर्तव्य पथ नई दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में नगर पालिका सीहोर के हितग्राही पिंकी राय एवं शुभम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इन पथ-विक्रेताओं को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
शहरी पथ-विक्रेताओं के दल द्वारा नेशनल वॉर मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया गया। हितग्राहियों को शासन स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थी, इन्हें परेड एवं झांकियां देखने का अवसर प्राप्त हुआ और प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना। हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में संवाद किया गया। इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा शुभकामना देते हुए स्वागत किया गया।
विज्ञापन
