फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore becoming Bollywood favourite shooting of film Dhadak-2 is going on at railway station for two days

Movie Dhadak-2 Shooting: बॉलीवुड की पंसद बन रहा सीहोर, रेलवे स्टेशन पर दो दिन से चल रही फिल्म धड़क-2 की शूटिंग

Wed, 16 Oct 2024 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 05:35 PM IST
सार

सीहोर जिला बॉलीवुड की पंसद बन रहा है। सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो दिन से फिल्म धड़क-2 की शूटिंग चल रही है। यहीं पर जाहन्वी कपूर के शॉट भी फिल्माए गए।

विज्ञापन
Sehore becoming Bollywood favourite shooting of film Dhadak-2 is going on at railway station for two days
फिल्म शूटिंग के शॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर बॉलीवुड की पंसद बनता जा रहा है। यही कारण है कि एक के बाद एक फिल्म की शूटिंग सीहोर में हो रही है। मल्टी स्टार्रर धड़क-2 फिल्म की शूटिंग दो दिनों से सीहोर के रेलवे स्टेशन पर चल रही है। फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेत्री जाहन्वी कपूर के शॉट फिल्माए गए, जिसमें उन्होंने अभिनय किया। शूटिंग देखने के लिए मंडी में दो दिनों से दर्शकों का हुजूम लगा हुआ है।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग देखने के लिए मंडी क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग को लेकर रेलवे स्टेशन को किसी गांव की तरह सजाया गया है। फिल्म को लेकर फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने बताया कि उक्त फिल्म नवंबर महीने में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण शॉट को फिल्माया जा रहा है। सीहोर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसमें सीहोर स्टेशन का नाम भी बदला गया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर यहां फिल्म शूटिंग के लिए आई, जिनके अभिनय के शॉट फिल्माए गए। 
विज्ञापन


लगातार हो रही सीहोर में फिल्मों की शूटिंग 
जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले में अब तक नया दौर, जय गंगाजल, लापता लेड़ीज, धाकड़, स्त्री-टू, टायलेट एक प्रेम कथा, वॉट ए किस्मत, केटू, ड्रायडे, छोरी, बेव सीरीज आश्रम, द रेलवे मेन, महारानी, पंचायत सहित अनेक फिल्मों की शूटिंग हुई थी। अब बड़े फिल्म निर्माताओं में शुमार करण जौहर की मेगा बजट और मल्टीस्टारर फिल्म धड़क-2 की शूटिंग सीहोर नगर में हो रही है। इसमें स्थानीय कलाकारों को भी अतिथि कलाकारों के रूप में मौका दिया गया। स्थानीय निवासी सुरेश ठाकरे कहते हैं, उन्हें कुली का रोल दिया है, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। फिल्म में पहली बार रोल कर रहे हैं, फिल्म आने का उन्हें इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक सौंदर्य और नेचुरल जगह भा रही माया नगरी के निर्माताओं को
सीहोर जिला प्राकृतिक सोंदर्य से भरपूर क्षेत्र है और यहां हरियाली से भरपूर अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जो अपनी सुंदरता के कारण अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सीहोर जिला राजधानी भोपाल के बिल्कुल पास का जिला है और यहां पहुंचकर मार्ग भी बेहतर स्थिति में है। यही वजह है कि यहां बड़े कलाकार भोपाल आते हैं और जब निर्माताओं और निर्देशक के साथ फिल्मों के लिए बेहतर और जीवंत लोकशन की तलाश करने सीहोर जिले में आते हैं तो उन्हें सीहोर जिला काफी लुभाता है।


यही कारण है कि अब बॉलीवुड फिल्म के निर्माताओं और निर्देशकों का मोह मायानगरी मुम्बई और महानगरों के साथ-साथ विदेशों से भी भंग होता जा रहा है। बड़े कलाकारों और मेगा बजट की फिल्मों के लिए प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इलाके पसंद बनते जा रहे हैं और ऐसी ही नेचुरल लोकेशन फिल्म निर्माताओं को सीहोर में भा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed