फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: After the strictness of the Transport Department, auto rickshaws disappeared from the roads of the district, people's problems increased

सीहोर: परिवहन विभाग की सख्ती के बाद जिले की सड़कों से ऑटो रिक्शा गायब, लोगों की परेशानी बढ़ी

Sat, 18 Dec 2021 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 05:54 PM IST
सार

जिले में परिवहन विभाग की सख्ती के बाद ऐसे ऑटो रिक्शा चालक दुबक गए हैं, जिनके पास ऑटो रिक्शा के कागजात पूरे नहीं थे। हालांकि इसका असर आम लोगों पर भी पड़ने लगा है। ऑटो रिक्शा कम होने से स्कूली बच्चों समेत कई लोग परेशान हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sehore: After the strictness of the Transport Department, auto rickshaws disappeared from the roads of the district, people's problems increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग के अभियान के कारण जिले की सड़कों से करीब तीन सौ ऑटो रिक्शा गायब हो गए हैं। ये वे ऑटो हैं, जिनके पास परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की कमी है। कार्रवाई के डर से इनके चालक इन्हें अभी नहीं चला रहे हैं। इसके कारण ऑटो रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों को अपने साधन से स्कूलों में बच्चों को छोडऩे जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में पिछले पांच सालों में तीन सौ ऑटो का पंजीयन हुआ है। इसके अलावा करीब दो सौ ऑटो भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से सीहोर में आ-जा रहे हैं, इनमें से करीब 80 प्रतिशत के पास परमिट और अन्य कागज पूरे नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही सख्त कार्रवाई के कारण ये सभी ऑटो चलना बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


रोज कर रहा सड़कों पर आरटीओ अमला जांच
जिले में अब तक सौ से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हुई है। परिवहन विभाग ने करीब 70 ऑटो पकड़े हैं। वहीं पुलिस ने भी ऑटो पर कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह से ऑटो रिक्शा कोतवाली व मंडी थाना परिसर में खड़े हैं। इनके संचालक न्यायालय में डायरी पेश होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आटो वाले भी नाराज हैं। उनका कहना है कि न्यायालय का हम सब सम्मान करते हैं और यदि हमारे ऑटो और दस्तावेजों में कोई कमी है तो उसको पूरा किया जाएगा। साथ ही जो भी चालान देय होगा हम देंगे, लेकिन आरटीओ ने पहले तो स्पॉट पर चालानी कार्रवाई की फिर ऑटो को न्यायालय में पेश किया। जहां फिर से उन पर चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 ऑटो चालकों ने बनवाए परमिट
परिवहन विभाग के अनुसार कार्रवाई के चलते पिछले एक सप्ताह में 80 वाहनों के परमिट और फिटनेस ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा बनवाए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार सख्ती के डर से कई बगैर कागजात वाले ऑटो चालकों ने ऑटो चलाना बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कई ऑटो चालक न तो वर्दी पहनते हैं और न ही नियमों का पालन करते हैं तथा अंधाधुंध गति से गाड़ी चलाते हैं।
इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी का कहना है कि ऑटो चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले थे, इसलिए कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed