{"_id":"63064b6fa1cfec577b2c57b2","slug":"sehore-after-nine-days-the-body-of-shajapur-tehsildar-was-found-in-water-near-sheopur-418-km-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: नौ दिन बाद 418 किमी दूर श्योपुर के पास मिला पानी में बहे शाजापुर तहसीलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: नौ दिन बाद 418 किमी दूर श्योपुर के पास मिला पानी में बहे शाजापुर तहसीलदार का शव
Wed, 24 Aug 2022 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:34 PM IST
सार
सीहोर से 15 अगस्त को भारी बारिश में लापता शाजापुर जिले के तहसीलदार का शव करीब 418 किमी दूर श्योपुर में मिला है। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, परिजनों ने उनकी शिनाख्त की है।
विज्ञापन
नदी में गिरी कार तो पुलिस ने अगले दिन बरामद कर ली थी, पर तहसीलदार का पता नहीं लग सका था।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर से 15 अगस्त को भारी बारिश में लापता शाजापुर जिले के तहसीलदार का शव करीब 418 किमी दूर श्योपुर में मिला है। शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था, परिजनों ने उनकी शिनाख्त की है। शव परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा।
बता दें कि बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद सीवन नदी में तेज बहाव था। तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर 15 अगस्त की रात फॉर्म हाउस से लौट रहे थे। तभी कार सहित पुल से नदी में गिर गए थे। उनके साथ पटवारी महेंद्र रजक भी थे। 48 घंटों बाद पटवारी का शव तो मिल गया था, पर नरेंद्र ठाकुर का पता नहीं चला। तभी से सीहोर के गोताखोर, एसडीआरएफ की टीम लगातार तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर की तलाश कर रहे थे। सीहोर शुगर फेक्ट्री चौराहा निवासी तहसीलदार ठाकुर शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में पदस्थ थे।
घटना के नौ दिन बाद बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि श्योपुर के बड़ोदा थाना क्षेत्र में नदी से एक क्षत-विक्षत शव मिला है। जो संभवत: लापता तहसीलदार का हो सकता है। पुलिस परिजनों को लेकर श्योपुर पहुंची, जहां उनकी पहचान कर ली गई। परिजन जितेंद्र राजपूत ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शव तहसीलदार का ही है। शव लेकर लौट रहे हैं, गुरुवार को अंतिम क्रियाकर्म होगा।