फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Accident: Scorpio running at high speed overturned in Bhairunda, two youth died on the spot

Sehore Accident: भैरूंदा में तेज गति से दौड़ रही स्कॉर्पियो पलटी, दो युवाओं की मौके पर मौत

Mon, 01 Jan 2024 11:38 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 11:38 AM IST
सार

सीहोर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। ये सभी एक स्कॉर्पियो में सवार थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक पलट गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sehore Accident: Scorpio running at high speed overturned in Bhairunda, two youth died on the spot
सीहोर मे वाहन पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल की शुरुआत सीहोर जिले में बुरी खबर लेकर आई है। सोमवार तड़के जिले के भैरूंदा क्षेत्र में स्कॉर्पियो अचानक पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी पलटने के बाद लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती गई।
विज्ञापन


भैरूंदा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि क्षेत्र में तड़के भैरूंदा गोपालपुर रोड पर तेज गति से दौड़ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। घटना भैरूंदा स्थित स्वप्नसिटी गेट के सामने की बताई जा रही है। वाहन पलटने के बाद करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसाई। हादसा इतना भयानक था कि चार पहिया वाहन पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और वाहन में बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान भैरूंदा निवासी अभिषेक गुर्जर (24) व राजेंद्र पंवार (25) के रूप में हुई। वहीं अन्य तीन आकाश, शुभांशु, कैलाश घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल और घटना स्थल पर एसडीओपी दीपक कपूर पहुंचे। वहीं टीम ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। वाहन कैसे पलटा इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घायलों के बयान देने की स्थिति में आते ही पता किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed