फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Accident: Four killed in collision between bike and bus

Sehore: मोटरसाइकिल से टकराकर पलटी बस, चार की मौत; बाइक सवार दो युवक के साथ बस में बैठीं दो महिलाओं की गई जान

Wed, 12 Jun 2024 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

सीहोर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग बस के पहिए के नीचे दब गए, तो महिलाएं बस पलटने से दब गईं और दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Sehore Accident: Four killed in collision between bike and bus
सीहोर में हादसे में चार की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल से बकतरा आते समय एक तेज रफ्तार बस बाइक से टकरा गई और थोड़ा आगे जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों और बस में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक बुधनी के नीमटोन और रायसेन निवासी बताए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार बस भोपाल से बकतरा तरफ आ रही थी। बताया जाता है कि बस अभी शाहगंज के परसवाड़ा ग्राम मकोरिया के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर कुछ दूर चलने के बाद पलटी खा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बस पलटने के कारण दो महिलाओं की दबने के कारण मौत हो गई। इस तरह चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इन चार लोगों की हुई मौत
इस दुर्घटना में 22 वर्षीय राजकुमार पिता लालजी राम मर्सकोले निवासी औबेदुल्लागंज जिला रायसेन, 35 वर्षीय मंगल पिता अमरसिंह तुमरे निवासी गौहरगंज जिला-रायसेन, 32 वर्षीय आरती बाई पत्नी अजय राजपूत और 50 वर्षीय चरणो देवी पत्नी राधेलाल दोनों निवासी शाहगंज जिला सीहोर की मौत हो गई। हादसे में 14 अन्य लोग भी घायल हो गए। इनमें अहमदपुर निवासी नीतेश मर्सकोले, डोबी निवासी प्रेमबाई नामदेव, ग्राम-भवई निवासी पप्पू कुमार, ग्राम-शिवतला निवासी मनमोद, ग्राम-भवई निवासी मन्नु आलम,  शिवतला निवासी सुरेन्द्र सिंह, ग्राम सूखीकुंभली निवासी अभयराम, ग्राम जोनतला निवासी  बलदेव, ग्राम-नीमटोन निवासी  देवेन्द्र, शाहगंज निवासी श्रीमती रामबाई, ग्राम सूदौन निवासी आशीष घायल हुए हैं। घायलों को नर्मदापुरम के जिला चिकित्सालय एवं बुधनी तथा शाहगंज पीएचसी, बकतरा पीएचसी में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोड़ पर बाइक से टकराकर पलटी बस
 बस में यात्रा कर बिहार के मोतिहारी में रहने वाले भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि हम नौ लोग भोपाल से बकतरा जा रहे थे। बस में करीब 35-40 सवारी थी। मोड़ पर एक बाइक सवार सामने से तेज रफ्तार में आ गया और बाइक आकर सीधे बस में टकरा गई। इसमें बाइक पहिए के नीचे आ गई जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस भी मोड़ पर पलट गई।  


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया शोक
जिले की बुधनी तहसील में सड़क दुर्घटना में बुधनी के नीमटोन और रायसेन निवासी चार व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed