फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Absconding after collecting goods worth lakhs from two houses built a few steps away from the police station

सीहोर: सूने मकानों में चोरों की सेंधमारी, थाने से चंद कदम दूर बने दो घरों से लाखों का माल समेट कर हुए फरार

Mon, 02 May 2022 12:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 May 2022 12:35 PM IST
सार

सीहोर जिले में चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल बटोरकर फरार हो गए। जिले में इन दिनों चोरी और चैन स्नेचिंग की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, इन चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

विज्ञापन
Sehore: Absconding after collecting goods worth lakhs from two houses built a few steps away from the police station
सीहोर के दो घरों में ताले टूटे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल बटोरकर फरार हो गए। जिले में इन दिनों चोरी और चैन स्नेचिंग की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, इन चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी थाने के नजदीक अयोध्या रेसीडेंसी कालोनी में ऋषि शर्मा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। ऋषि भोपाल नगर निगम में पदस्थ हैं, जबकि उनकी पत्नी श्यामपुर में शिक्षिका हैं। रविवार रात को वह ड्यूटी पर भोपाल चले गए थे, जबकि पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मां के घर चली गई थी। उनके मकान के ऊपरी तल में रहने वाले किराएदार भी बाहर गए थे। रात में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर के दरवाजे का कुंदा उखाड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर की तलाशी लेते हुए सारा सामान तितर बितर कर दिया और अंगूठी, मंगलसूत्र, पाजेब और लगभग 25 हजार रुपये नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब ऋषि शर्मा घर लौटे तब उन्हें चोरों की करतूत का पता चला।
विज्ञापन


चोरों ने उसी कालोनी में रहने वाले बैंककर्मी महेश चंद्रवंशी के सूने मकान में भी धावा बोला था और वहां से कान के झुमके, पाजेब, मोबाइल बटोरकर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की रात्रि गश्त के बावजूद भी जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। शहर के कई क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed