{"_id":"65dfebac36e849f6810cec15","slug":"sehore-381-development-works-worth-more-than-rs-77-crore-will-be-inaugurated-virtually-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: 77 करोड़ से अधिक के 381 विकास कार्य का किया जाएगा वर्चुअल भूमिपूजन-लोकार्पण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: 77 करोड़ से अधिक के 381 विकास कार्य का किया जाएगा वर्चुअल भूमिपूजन-लोकार्पण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
Thu, 29 Feb 2024 07:58 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:58 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 फरवरी को जिले के 77 करोड़ रुपये से अधिक के 381 विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। सीहोर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद, विधायक एवं अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले के 77.20 करोड़ रुपये की लागत के 381 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। जिले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सांसद एवं विधायकगण शामिल होंगे।
विज्ञापन
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के 126 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के 116 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के दो कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के 99 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिले के विदिशा एवं देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 15 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विभागों के 38 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा। सीहोर जिले के विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नौ करोड़ एक लाख रुपए की लागत के विभिन्न विभागों के 35 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा। देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 6 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विभागों के 3 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा।
विज्ञापन
