फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Pressure to convert: Suleman disguised himself as Ashu and lured the widowed woman into love trap.

धर्मांतरण का दबाव: सुलेमान ने आशु बन कर विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर करता रहा शारीरिक शोषण

Thu, 16 May 2024 01:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 01:55 PM IST
सार

सीहोर में विधवा महिला के शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Pressure to convert: Suleman disguised himself as Ashu and lured the widowed woman into love trap.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बुदनी थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक सुलेमान ने आशु बन कर विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। जब युवक दूसरा धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बुदनी थाने में युवक के विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुदनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बुदनी में अपने पति के साथ रहती थी। करीब तीन साल पहले पति की मौत होने के बाद सास से झगड़ा हो गया। विवाद के बाद वह ऑटो में बैठकर पिता के घर देवगांव रायसेन जिला जा रही थी, तभी ऑटो चालक ने नाम, पता पूछकर उससे मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन


उस समय आरोपी ने अपना नाम आशु बताया था। कुछ दिन बाद युवक महिला को शादी का झांसा देकर भोपाल ले गया। भोपाल में आशु ने सात दिन तक दोस्त के कमरे में रखा। इसके बाद आरोपी ऐशबाग थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित अपने मकान में ले गया। यहां महिला के सामने आशु को जब उसकी मां ने सुलेमान कहकर बुलाया तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सुलेमान की हकीकत पता चली तो अपने घर जाने की जिद की। इस दौरान सुलेमान ने मतांतरण करने के बाद ही शादी करने की बात कही। सुलेमान ने जबरदस्ती महिला का नाम जोया रख दिया, जबकि महिला के बेटे का भी नाम बदलकर ईवाज रख दिया।


वैश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर किया, धमकी दे रहा
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने एक कमरे में नजरबंद करके रखा। सुलेमान ने मुझे वैश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर किया। वह किसी तरह अपने परिचित के माध्यम से आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी बहन के पास चली गई। जब आशु उर्फ सुलेमान ने महिला के पिता के साथ मारपीट कर तलवार से हमला कर घायल किया है तो उसने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। एसडीओपी बुदनी शशांकसिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी सुलेमान खान ने महिला को धोखा देकर उसकी धार्मिक स्वतंत्रता को ठेस पहुंचाई है। उसके साथ शारीरिक शोषण कर प्रताड़ना दी। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed