{"_id":"6489d3fd89258e2e5307bfb7","slug":"presentation-of-devotional-songs-of-hansraj-raghuvanshi-on-june-16-in-kubereshwardham-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: कुबेरेश्वरधाम में 16 जून को हंसराज रघुवंशी के शिवभक्ति भरे गीतों की प्रस्तुति, 1000 फीट का बनाया डोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: कुबेरेश्वरधाम में 16 जून को हंसराज रघुवंशी के शिवभक्ति भरे गीतों की प्रस्तुति, 1000 फीट का बनाया डोम
Wed, 14 Jun 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:21 PM IST
सार
कुबेरेश्वरधाम पर बुधवार को यहां पर श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ एकादशी मनाई। यहां पर स्थित मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की। 16 जून को प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव भक्ति के गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह कुबेरश्वरधाम पर योगिनी एकादशी पर विशेष अभिषेक किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 16 जून को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के जन्मोत्सव इस साल भी पूरे आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भव्य आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में करीब एक हजार फीट का भव्य डोम लगाया जा रहा है। वहीं मंच पर कैलाश पर्वत की तर्ज पर झांकी सजाई जा रही है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव भक्ति के गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। बुधवार की सुबह कुबेरश्वरधाम पर योगिनी एकादशी पर विशेष अभिषेक किया गया।
आयोजन को लेकर विठलेश सेवा समिति के तत्वावधान में तैयारियां जारी हैं। शुक्रवार को कुबेरेश्वरधाम पर हंसराज अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में देश सहित आस-पास के क्षेत्र के लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। मंदिर परिसर में भव्य डोम और मंच को उत्तरप्रदेश और राजस्थान आदि से आए कलाकारों द्वारा सजाया जा रहा है। पंडित मिश्रा के आदेशानुसार बुधवार को योगिनी एकादशी पर भगवान का विशेष श्रृंगार और अभिषेक किया गया। इस मौके पर पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। समिति के सेवादारों के द्वारा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में भोजन-प्रसादी आदि की व्यवस्था की जाती है। बुधवार को यहां पर श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ एकादशी मनाई। यहां पर स्थित मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि एकादशी तिथि के दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा व्यक्ति को प्राप्त होती है। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।