{"_id":"6727834a6d7fd1e90e06087b","slug":"policemen-rescued-a-woman-who-fell-into-a-well-in-sehore-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: कुंए में गिरी 60 वर्षीय महिला, मदद की आवाज सुनकर पुलिस और लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: कुंए में गिरी 60 वर्षीय महिला, मदद की आवाज सुनकर पुलिस और लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया
Sun, 03 Nov 2024 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 03 Nov 2024 07:36 PM IST
सार
Sehore News: मंडी क्षेत्र स्थित एमपीईबी रोड के पास रविवार को एक 60 वर्षीय महिला के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। वृद्ध महिला की कुएं से आ रही मदद की पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग कुएं के पास पहुंचे। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रस्सी और सीढ़ी की व्यवस्था कर महिला को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार मंडी के एमपीईबी रोड पर रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला अनसुइया बाई रविवार को दोपहर के समय पास में ही स्थित कुएं में गिर गई। कुएं से महिला की बचाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कुएं के पास पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि महिला कुएं में अपनी जान बचाने का प्रयास कर रही थी, इसके बाद पास में ही मकान के पुताई का काम करने वाले और अन्य लोग सीढ़ी लेकर महिला को बचाने कुएं में उतरे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लोगों की मदद से महिला का रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला गया। फिलहाल महिला स्वस्थ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास हो सकता है कारण
मंडी थाना प्रभारी माया सिंह का कहना है कि महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और क्षेत्र के लोगों ने महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल। मामले में आरंभिक जानकारीके अनुसार महिला ने स्वास्थ्य कारणों के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
शेखपुरा के युवक की डूबने से मौत, गहरे नाले में तैरती मिली लाश, पुलिस ने किया मर्ग कायम
रविवार को पार्वती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेस्टहाउस के पीछे बने विसर्जन कुंड के आगे पार्वती नदी से लगे बड़े गहरे नाले में एक युवक की तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पार्वती थाना पुलिस को सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव मौके पर पहुचे एवं शव को नाले में से बहार निकाला गया।
मृतक की पहचान पार्वती थाना क्षेत्र अलीपुर के शेखपूरा निवासी नदीम उद्दीन पिता जहीर उद्दीन( 45) के रूप में हुई है। पार्वती थाना पुलिस के अनुसार उक्त युवक शनिवार से घर नहीं पहुंचा था। परिजनों की सूचना पर शनिवार रात्रि में ही गुम इंसान कायम कर पुलिस एवं परिजन उसकी खोज में लगे थे, तभी रविवार सुबह यह जानकारी मिली। प्रथम दृष्टया युवक की मौत डूबने से हुई है, ऐसा माना जा रहा है। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिये सिविल अस्पताल भेजा गया।
