फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Police tightens its grip on vehicles that emit firecracker sounds

MP: पटाखे की आवाज निकालने वाले वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 24 वाहनों चालकों से वसूले गए 11 हजार रुपये

Tue, 22 Oct 2024 10:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Oct 2024 10:31 AM IST
सार

MP: सीहोर शहर में मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड करवाकर उसमें अलग तरह की आवाज निकालने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने पहले दिन 24 चालान बनाकर 11 हजार 200 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही उन बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर थाने पर बदलवाकर ओरिजिनल साइलेंसर लगवाए गए।

विज्ञापन
Police tightens its grip on vehicles that emit firecracker sounds
पटाखे की आवाज निकालने वाले वाहनों पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से कुछ युवक क्षेत्र में बाइक से पटाखे व गोली जैसी आवाज निकाल कर अपने वाहनों को शहर की सड़कों पर दौड़ा रहे थे। इसे लेकर कुछ लोगों ने पुलिस से भी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने शहर में पटाखे की आवाज निकालने वाले कानफोड़ू वाहन पर कार्रवाई की शुरूआत की गई। 

विज्ञापन


यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस चालानी कार्रवाई में मुख्यत: बुलेट मोटरसाइकिल में लगे मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई करते की गई। यातायात प्रभारी धाकड़ ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा गया, जो पटाखे फोड़ने वाला मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटरसाइकिल चलाते पाए गए।
विज्ञापन


उन बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर थाने पर बदलवाकर ओरिजिनल साइलेंसर लगवाने के उपरांत चालानी कार्रवाई करने के बाद छोड़ा गया। इस चालानी कार्रवाई में कुल 24 चालान बनाए गए एवं 11 हजार 200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, इस कार्रवाई में यातायात थाने का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed