{"_id":"632f3f13a1e3815cb5496728","slug":"patwari-was-demanding-bribe-from-farmer-sdm-suspended-if-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: पटवारी किसान से मांग रहा था रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: पटवारी किसान से मांग रहा था रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम ने किया निलंबित
Sat, 24 Sep 2022 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:03 PM IST
सार
रिश्वत लेने वाले पटवारी पर वीडियो वायरल होने के बाद गाज गिरी है। एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। किसान ने रुपये देते समय पटवारी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इसी वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Bribe
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की जावर तहसील के एक पटवारी को वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया है। पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार पटवारी का नाम अमित कुमार श्रीवास्तव है। बताया गया कि ग्राम फूडरा के किसान से रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी किसान ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस वीडियो की शिकायत जैसे ही आष्टा एसडीएम आनंद रजावत को मिली तो तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड किया गया है।
बताया गया कि जावर तहसील क्षेत्र के हल्का नंबर 13,14 के पटवारी अमित कुमार श्रीवास्तव कुछ लोगों से रुपए लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो पैसे देते समय त्रिलोक सिंह नाम के व्यक्ति ने बनाया है। वीडियो सामने होने के बाद आष्टा एसडीएम आनंद सिंह रजावत ने तत्काल हल्का पटवारी अमित कुमार श्रीवास्तव को प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच करने के लिए जावर तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।