{"_id":"649aee460f902793de05e3b9","slug":"pandit-pradeep-mishra-worship-material-is-being-collected-from-every-house-for-sake-of-faith-and-environment-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pandit Pradeep Mishra: आस्था और पर्यावरण की खातिर हर घर से एकत्र हो रही पूजन सामग्री, बनाई जाएगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pandit Pradeep Mishra: आस्था और पर्यावरण की खातिर हर घर से एकत्र हो रही पूजन सामग्री, बनाई जाएगी खाद
Tue, 27 Jun 2023 07:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देश के बाद आस्था और पर्यावरण की खातिर अब यहां हर घर से पूजन सामग्री एकत्र हो रही है। घर-घर और मंदिरों से विसर्जन रथ में निर्माल्य सामग्री एकत्र करेंगे, इससे खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन
हर घर से एकत्र हो रही पूजन सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में पर्यावरण और आस्था को बचाने की विठलेश सेवा समिति के भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा की पहल सराहनीय है। मंदिर और घर से निकलने वाली पूजन सामग्री और फूल हार आदि के विसर्जन की समस्या को देखते हुए समिति ने निर्माल्य पूजन सामग्री वाहन का संचालन शुरू किया है। अभी तक निर्मल्य एवं पूजा सामग्री को कुएं, नदी बावडियों में विसर्जित करने की प्रथा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता था। अब भागवत भूषण पंडित मिश्रा ने घर-घर जाकर ऐसी सामग्री इकट्ठी करनी शुरू की है। इसके लिए वाहन भी चलाया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को शहर के पोस्ट आफिस चौराहे के समीपस्थ भागवत भूषण पंडित मिश्रा ने निर्माल्य विसर्जन रथ को हरी झंडी देते हुए बताया कि समिति के आह्वान पर पूरे देश में इस तरह के वाहन पूर्व से चल रहे हैं। शहर सहित आस-पास के स्थानों से पूजन सामग्री एकत्रित करने के लिए इस वाहन का शहर में भी शुभारंभ किया गया है। वाहन के साथ समिति की ओर से सेवा करने के लिए आधा दर्जन से अधिक सेवादार वाहन के साथ रहेंगे और पूरे आदर के साथ पूजन सामग्री डोर-टू-डोर एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि वाहन के शुरू होने से घरों और मंदिरों से निकलने वाली पूजन सामग्री और निर्माल्य को कुए बावड़ी या नदी नालों में प्रवाहित नहीं करना पड़ेगा। भगवान के निर्माल्य से हमारी आस्था जुड़ी हुई है। इसी वजह से हम से कचरा गाड़ी में भी इसे नहीं डाल सकते। आस्था पर आघात न हो, इसलिए समिति ने शहर में ऐसे वाहन शुरू किए हैं। जो डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी की तरह घर-घर से पूजन सामग्री एकत्र करेंगे। मंगलवार की सुबह भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के द्वारा वाहन का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन चलेगा वाहन...
उन्होंने बताया कि फिलहाल निर्माल्य विसर्जन रथ सप्ताह में गुरुवार और मंगलवार को शहर सहित आसपास के स्थानों पर चलेगा। मंगलवार को गुरुदेव के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। वाहन शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ डोर-टू-डोर पहुंचकर पूजन सामग्री एकत्रित किया। वाहन के द्वारा पहले दिन तीन दर्जन से अधिक मंदिरों में पहुंचा। जहां पर मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री आदर के साथ वाहन में रखी। समिति के लोगों ने क्षेत्रवासियों को बताया कि यह वाहन केवल पूजन सामग्री एकत्रित करने के लिए है।
पूजन सामग्री से बनाई जाएगी खाद...
गुरुदेव पंडित मिश्रा के मार्गदर्शन में समिति के द्वारा हमारे जल स्तोत्र को प्रदूषण से बचाने के लिए समिति की सराहनीय पहल है। इससे पूजन सामग्री का अपमान नहीं होगा और देवताओं पर अर्पित की गई सामग्री पैरों में नहीं जाएगी। अभी तो कुबेरेश्वरधाम पर एक बड़ा सा गढ्डा कर एकत्रित पूजन सामग्री की खाद बनाई जाएगी और उसके बाद आगामी दिनों पर मंदिर परिसर में पूजन सामग्री से अगरबत्ती और धूप बत्ती आदि बनाई जाएगी।
मंगलवार से आरंभ हुए इस अभियान पर श्री राधेश्याम विहार कालोनी के जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि नदियां और जलाशय हमार मां-बाप हैं। उन्हें कभी भी गंदा नहीं करना चाहिए। धर्म शास्त्रों में भी नदियों को साफ स्वच्छ रखने की बात कही गयी है। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव की इस पहल का स्वागत किया है।
