फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   NEET Paper Leak Shock Nashik Student Arrested Sehore University Link Triggers Probe MP News

NEET पेपर लीक में MP कनेक्शन: सीहोर की यूनिवर्सिटी का नाम आते ही मचा बवाल, नाशिक से आरोपी छात्र गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 08:13 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 08:13 AM IST
सार

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के नाशिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार का संबंध मध्य प्रदेश के सीहोर एक यूनिवर्सिटी से सामने आया है। फिलहाल शुभम को नासिक से गिरफ्तार करके जयपुर लाया गया है। जयपुर में उससे पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
NEET Paper Leak Shock Nashik Student Arrested Sehore University Link Triggers Probe MP News
आरोपी शुभम खैरनार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में पेपर लीक का दाग अब मध्य प्रदेश के सीहोर तक पहुंच गया है। राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के नाशिक से एक आरोपी छात्र शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से रहा है। 

विज्ञापन


नाशिक से गिरफ्तारी, राजस्थान पुलिस की कड़ी पूछताछ
नीट पेपर लीक से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ हो रही है। इसी कड़ी में नाशिक निवासी शुभम खैरनार को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुभम का परीक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और पेपर लीक नेटवर्क से संबंध था। शुभम खैरनार ने वर्ष 2021 में सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा यानी बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। वहीं विश्वविद्यालय के कुलगुरु मुकेश तिवारी ने कहा कि शुभम खैरनार ने प्रवेश तो लिया था, लेकिन उसके बाद वह कभी विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शुभम की किसी परीक्षा में उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। उसने किसी शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा भी नहीं लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने खुद को इस पूरे मामले से अलग बताते हुए जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन






कई राज आएंगे सामने
सूत्रों के अनुसार शुभम खैरनार की गिरफ्तारी से इस पूरे रैकेट के और राज सामने आ सकते हैं क्योंकि शुभम एक शुरूआती कड़ी है। कहा जाए तो जांच का एक सिरा सीबीआई को मिल गया है। नासिक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर बाहर लाने में शुभम की भूमिका की जांच भी की जा रही है। माना जा रहा है कि शुभम ने प्रिंटिंग प्रेस  और गुड़गांव के नेटवर्क के बीच में एक कड़ी का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लाड़ली बहनों को आज मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री यादव गोटेगांव से 1835 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed