{"_id":"6586d87eafa46710130dde24","slug":"mp-politics-umang-singhar-says-in-sehore-mama-has-gone-ladli-behna-is-also-going-to-go-now-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: सीहोर में उमंग सिंघार बोले- मामा चले गए, लाड़ली बहना भी अब जाने वाली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: सीहोर में उमंग सिंघार बोले- मामा चले गए, लाड़ली बहना भी अब जाने वाली है
Sat, 23 Dec 2023 06:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:24 PM IST
सार
'मामा चले गए, लाड़ली बहना भी अब जाने वाली है', यह बयान शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीहोर जिल में दिया। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस नेताओं ने उमंग सिंघार का स्वागत किया।
विज्ञापन
सीहोर में उमंग सिंघार का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सीहोर अल्प प्रवास पर थे। इस दौरान सैकड़ा खेड़ी बाइपास पर आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित नर्रे के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मामा तो चले गए, अब लाड़ली बहना भी जाने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के बाद लाड़ली बहना को संकल्प पत्र से गायब कर दिया। मुख्यमंत्री ने भी सदन में गोल-मोल जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि खातों में पैसा जाएगा, मगर मुझे नहीं लगता है लाड़ली बहनों को पैसा मिलेगा। आवास के फॉर्म भरवाए थे, न ही उन्हें घर मिलेगा न ही तीन हजार मिलेंगे। लाड़ली बहना भी जाने वाली है, बीजेपी वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
उमंग सिंघार ने कहा, चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने अपना रंग बदल दिया। यह कहते हैं हमारी डबल इंजन की सरकार है। एक इंजन दिल्ली में जब जुड़ेगा तो यहां भी मंत्रिमंडल बनेगा। पूर्व सीएम शिवराज के बयानों को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि यह बीजेपी की अंदरुनी लड़ाई है। नए व्यक्ति को किया है, उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बेरोजगारी, बैकलॉग पदों पर भर्ती या फिर पटवारी भर्ती मुददे को पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित नर्रे ने उमंग सिंघार को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष भंवर सिंह कावरे, दुर्गा प्रसाद कुमरे, कपिल सूर्यवंशी, अभिषेक लोधी, गौरव मेवाडा, प्रशांत भैरवे, सुयश प्रताप तोमर, सचिन पटेल, राहुल रघुवंशी, मंगल वर्मा, विमलेश उइके, गबुलाल उइके, अंकित कौशल, मनीष लोधी, माधव सिंह कुमरे, दिनेश, रामदास परते, अनिल वेलवंशी, प्रिंस ठाकुर, लल्ला और आदित्य लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
