फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News Woman gang-raped in the name of getting bail book in Sehore

MP News: जमानत के लिए बही दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 09:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Feb 2023 09:24 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जमानत के लिए बही दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
 

विज्ञापन
MP News Woman gang-raped in the name of getting bail book in Sehore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में आने वाले बुधनी के छैघरा में माता-पिता की जमानत के लिए बही दिलाने के नाम पर एक महिला की दो युवाओं द्वारा अस्मत लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से दोनों को जेल भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन


बुधनी पुलिस ने बताया कि बुधनी नगर के छैघरा में एक महिला को अपने माता-पिता की जमानत के लिए बही की आवश्यकता थी। बही दिलाने के नाम पर दो आरोपी संतोष दायमा (27) निवासी होलीपुरा और सुरेश कीर (19) निवासी सांगा खेड़ा होशंगाबाद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि महिला माना बुधनी की रहने वाली है और उसकी शादी इंदौर में हुई है। वह अपने मायके में आई हुई थी। एक अन्य मामले में उसके माता-पिता जेल में बंद हैं, जिसकी जमानत के लिए उसको बही की आवश्यकता थी। इसको लेकर महिला ने आरोपी संतोष दायमा से बात की।
विज्ञापन


संतोष दायमा ने बही दिलाने का बोलकर छैघरा स्थित घर पर अपने साथी के साथ महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति के आने के बाद पूरा घटनाक्रम महिला ने अपने पति को बताया, उसके बाद अपने पति के साथ पहुंचकर बुधनी थाने में मामला दर्ज कराया गया। बुधनी थाना में विभिन्न धारा के तहत मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी...
सीहोर में बुधनी तहसील क्षेत्र के ग्राम खटपुरा में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शाहगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खटपुरा में जगदीश जाटव पुत्र बैजनाथ जाटव निवासी ग्राम भटपुरा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शाहगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed