फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News VD Sharma says booth president can become national president this is possible only in BJP

MP News: वीडी शर्मा बोले- बूथ का अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, यह बीजेपी में ही संभव है

Thu, 29 Aug 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 10:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, बूथ का अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। यह भाजपा में ही संभव है। पूर्वजों के बलिदान से आजाद हुए देश में अंग्रेजों से समझौता कर लोग प्रधानमंत्री बन गए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के लिए बलिदान दिया।

विज्ञापन
MP News VD Sharma says booth president can become national president this is possible only in BJP
वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को सीहोर जिले के क्रीसेन्ट ग्रीन पार्क में सीहोर नगर मंडल के बढियाखेड़ी शक्ति केंद्र की संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत से आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में लाखों लोगों ने बलिदान दिया। लेकिन जब देश आजाद हुआ तो अंग्रेजों से समझौता कर लोग प्रधानमंत्री बन गए। संविधान में जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री, अलग झंडा और अलग निशान का प्रावधान कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध कर आंदोलन किया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि 1980 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में हुआ। स्वर्गीय अटल जी ने कहा था कि जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, तो जम्मू-कश्मीर से 370 हटा देंगे। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संकल्प को पूरा किया।
विज्ञापन


सीहोर के कार्यकर्ताओं के लिए हर लक्ष्य छोटा है, प्रदेश में इतिहास रचे सीहोर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ का कार्यकर्ता और बूथ समिति होती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके देश के गृहमंत्री अमित शाह पहले अहमदाबाद में एक बूथ के अध्यक्ष रहे हैं। यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ का अध्यक्ष अपनी मेहनत से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जैसे पदों तक पहुंच सकता है। सीहोर जिले के कार्यकर्ता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इतिहास रच चुके हैं और यह सदस्यता का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए छोटा है। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाएं और जिले को मिले लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में इतिहास रचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की नीतियों से समाज के सभी वर्ग प्रभावित, इन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण, विकास और जनहितैषी नीतियों ने आज देश का हर समाज वर्ग प्रभावित है। प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को वोट देने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता 31 अगस्त को बूथ पर आयोजित कार्यशालाओं में शामिल हों और रणनीति बनाकर घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों से भी संपर्क करें, जो पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया है।

ऐसे लोगों से संपर्क करें और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और कार्यों को बताएं और पार्टी का सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें। कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कांतदेव सिंह और जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी संबोधित किया।


सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि सीहोर आगमन पर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में टोल नाके पर भव्य अगवानी एवं स्वागत किया गया। शक्ति केंद्र क्रमांक 1 बढिय़ाखेड़ी के बूथ क्रमांक 174 से 182 की कार्यशाला में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा का जिला भाजपा की ओर से रवि मालवीय, बहादुर सिंह मुकाती, राजकुमार गुप्ता, धारा सिंह पटेल, रवि नागले, सीताराम यादव, सन्नी गौरव महाजन, नरेश मेवाडा, प्रिंस राठौर, सुदीप प्रजापति, शेर सिंह राजपूत, पंकज राय, ऋतु जैन और सीमा परिहार सहित अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने एवं अंत में आभार बूथ अध्यक्ष अनूप चौधरी ने व्यक्त किया। कार्यशाला में शक्ति केंद्र के सभी नौ बूथों के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, पंचपरमेश्वर, पेज प्रभारी और जिले के सभी पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed