{"_id":"6395aa3e4af3f036261de315","slug":"mp-news-sehore-police-caught-more-than-200-warrantees-in-state-wide-combing-patrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश व्यापी कॉम्बिंग गश्त में सीहोर पुलिस ने 200 से अधिक वारंटियों को पकड़ा, कई अवैध हथियार भी जप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश व्यापी कॉम्बिंग गश्त में सीहोर पुलिस ने 200 से अधिक वारंटियों को पकड़ा, कई अवैध हथियार भी जप्त
Sun, 11 Dec 2022 03:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 11 Dec 2022 03:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में करीब 200 पुलिस जवानों ने कमाल कर दिया। सर्द रात होने के बावजूद भी जवान गश्त पर निकले और 200 से अधिक वारंटियों को पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सर्द रात में जब आप और हम सो रहे थे, तब सीहोर जिले का करीब 240 से अधिक जवानों का बल पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के साथ धरपकड़ कॉम्बिंग गस्त अभियान चला रहा था। जिले की पुलिस अपराधियों पर काल बनकर टूटी। रात भर चले पुलिस ऑपरेशन में तकरीबन 200 से अधिक वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ की गई। कई साल से फरार अपराधियों के अलावा फरार वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाश और जिला बदर आरोपी सहित अन्य मामलों में नामजद आरोपियों को पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग सहित सभी थानों के टीआई के निर्देशन में 240 पुलिस जवान की टीम ने रातभर कार्रवाई की। कॉम्बिंग गस्त के दौरान 129 स्थाई वारंट, 71 गिरफ्तारी वारंट, एक फरार अपराधी (299 जाफौ) का आरोपी, दो इनामी बदमाश और चार अन्य अपराधी को पकड़ा। साथ ही तीन जिला बदर हुए अनावेदक को चेक कर 207 वारंटियों को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त कॉम्बिंग गस्त के दौरान एक देसी कट्टा, चार कारतूस जप्त किए गए। साथ ही 24 निगरानी बदमाश और चार गुंडे को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
