फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News Sehore Complaint against Pt. Pradeep Mishra for violation of code of conduct

Sehore: पं.प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, कथाओं में एक पार्टी के लिए वोट मांगने का आरोप

Thu, 23 May 2024 08:24 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 08:24 AM IST
सार

प्रसिद्ध कथा वाचक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की गई है। उन पर आरोप है कि वे अपनी कथाओं में पार्टी विशेष के लिए मतदान करने की बात कह रहे हैं। लोकसभा चुनाव तक उनकी कथाओं पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
MP  News Sehore Complaint against Pt. Pradeep Mishra for violation of code of conduct
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत की है। पार्टी का आरोप है कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा अपनी धार्मिक कथाओं में पार्टी विशेष और एक नेता का नाम लेकर वोट देने की अपील करने तथा पार्टी विशेष के नेताओं को बुलाकर धर्म का राजनीतिकरण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम संबोधित एक पत्र कलेक्टर कार्यालय  देकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की आचार संहिता उल्ंलघन की शिकायत की है। शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों सीहोर के कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने एक कथा महाराष्ट्र के परतवाड़ा में की थी, जिसके पहले दिन 6 मई को प्रदीप मिश्रा ने सीधेज-सीधे एक धार्मिक आयोजन में प्रधानमंत्री और भाजपा का नाम लेकर उनके लिए वोट मांगे थे जो कि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और संविधान विरोधी है। इसी कथा में आखिरी दिन 12 मई को अमरावती की निर्दलीय सांसद और भाजपा सांसद प्रत्याशी नवनीत राणा ने भी इसी कथा में धर्म के नाम पर वोट मांगे थे और भाषण दिया था, जिसके लिए इन दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किए जाने की मांग उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की है। 
विज्ञापन




पंकज शर्मा ने आगे कहा कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहले भी देश के संविधान को बदलने, लोकतंत्र को खत्म करने और हिंदू राष्ट्र बनाने संबधी अनर्गल बयान देते रहे हैं। इनका देश के लोकतंत्र और संविधान में कोई विश्वास नहीं है और ये जानबूझकर अपनी धार्मिक कथाओं में भाजपा नेताओं को बुलाकर धर्म के नाम पर वोट मांगकर भोली भाली जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। परतवाड़ा की कथा में भी उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम पर और भाजपा के लिए वोट मांगकर और भाजपा सांसद प्रत्याशी को बुलाया। धर्म का राजनीतिकरण करने पर प्रदीप मिश्रा और नवनीत राणा पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा कायम कर लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक प्रदीप मिश्रा की सभी कथाओं पर रोक लगाई जाए। उनसे धर्म का राजनीतिकरण करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जाने तथा नवनीत राणा का नामांकन पत्र खारिज किए जाने की मांग पंकज शर्मा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की तरफ से विठलेश सेवा समिति ने आरोपों का जवाब दिया है। समिति के समीर शुक्ला ने कहा कि पंडित जी ने किसी पार्टी विशेष को वोट देने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने सनातन के लिए मतदान करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed