फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: PM Modi congratulated bronze winner Kapil Parmar in Paris Paralympics

MP News: पैरालंपिक में कांस्य विजेता को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- कपिल ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया

Sat, 07 Sep 2024 08:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कपिल की वजह से आज पूरी दुनिया भारत की जय जयकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आपकी इस सफलता में आपके कोच का अविस्मरणीय योगदान है।

विज्ञापन
MP News: PM Modi congratulated bronze winner Kapil Parmar in Paris Paralympics
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की कपिल से बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीहोर के कपिल परमार को पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर दुनिया में देश का नाम रोशन करने पर फोन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपने सीहोर ही नहीं बल्कि देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि कपिल की वजह से आज पूरी दुनिया भारत की जय जयकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आपकी इस सफलता में आपके कोच का अविस्मरणीय योगदान है। एक कोच ही होता है, जो किसी व्यक्ति की खूबियों और क्षमताओं को पहचान उन्हें बढ़ाने और मजबूत करने का काम करता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कपिल से बातचीत के दौरान कहा कि हमें और देश को उस समय बहुत गर्व होता है, जब आप जैसे युवा देश के लिए मेडल लाते हैं। दुनिया में देश का नाम रोशन करते है। उन्होंने कहा कि कपिल हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि कपिल ने जूडो में देश को पहला पदक दिला कर इतिहास रच दिया है। सीहोर जिले के मुरली गांव के निवासी कपिल परमार चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। साल 2009 में बिजली का करंट लगने के कारण कपिल की आंखों की 80 प्रतिशत रोशनी चली गई। पिता पहले टैक्सी ड्राइवर थे। अब पशुपालन का कार्य करते हैं। कपिल ने विपरीत परिस्थितियों में जूडो खेलना प्रारंभ किया। कपिल अब तक 17 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कपिल अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। कपिल ने अपने पहले पैरालम्पिक में ही कांस्य पदक और जूडो में देश का पहला पदक जीत कर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। कपिल का मुकाबला ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के मध्य कांस्य पदक के लिए खेला गया, जिसमें 10-0 से कपिल ने मुकाबला जीतकर कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed