{"_id":"63a843a71b506c5a4b5c4b9f","slug":"mp-news-medical-college-to-be-built-in-budhni-sehore-cm-shivraj-helped-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर के बुधनी में बनेगा मेडिकल कॉलेज, किसानों को 155 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर के बुधनी में बनेगा मेडिकल कॉलेज, किसानों को 155 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
Sun, 25 Dec 2022 06:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:06 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के बुधनी में मेडिकल कॉलेज बनेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा कर दी है। साथ ही सीएम ने किसानों को 155 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
विज्ञापन
बुधनी में बनेगा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को डोबी पहुंचे। यहां उन्होंनें डोबी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन समेत 155 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुधनी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, ताकि किसी बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भी भोपाल जाने की आवश्यकता न हो।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा, मेरे भाइयों-बहनों, पाइप लाइन बिछाकर शक्तिशाली मोटर लगाकर नर्मदा मैया से कहेंगे कि मैया खेतों में चली चलो और अपने आशीर्वाद से सूखे खेतों को धन्य कर दो। 12 किमी तक 1200 से 1600 एमएम व्यास की पाइप लाइन बिछाकर 24 गांवों के 20 हजार एकड़ में सिंचाई के लिए जल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
डोबी का पानी नहर में डालेंगे...
मछुआई के पास डीसी बनाकर मछुआई और डोबी का पानी नहर में डालेंगे, तो दोनों ही गांवों के लोग लाभान्वित होंगे और उनके खेतों तक पानी पहुंच जाएगा। जैत गांव में एक पम्प हाउस बनेगा और इससे जैत, हथनौरा, सरदार नगर, पिपलिया और सोनलिया के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे ढाई हेक्टेयर तक के चक्र में पाइप लगाकर खेतों तक सिंचाई का जल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
बुधनी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा...
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि बुधनी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, ताकि किसी बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भी भोपाल जाने की आवश्यकता न हो। खोहा मुरारी में दो करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी का सब स्टेशन बनाया जा रहा है, परसवाड़ा में भी सब स्टेशन बनाया जा रहा है, ताकि बिजली की दिक्कत न हो।
