{"_id":"6415e8e5aa3d827ba10f2202","slug":"mp-news-doda-farming-was-going-on-illegally-plants-worth-18-lakhs-seized-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अवैध तरीके से डोडा की चल रही थी खेती, 18 लाख मूल्य के पौधे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अवैध तरीके से डोडा की चल रही थी खेती, 18 लाख मूल्य के पौधे जब्त
Sat, 18 Mar 2023 10:07 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:07 PM IST
सार
सीहोर जिले में पार्वती थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पकड़ी है। 18 लाख रुपये मूल्य के डोडा पौधे जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सीहोर में 18 लाख रुपये मूल्य का डोडा चूरा बरामद हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में थाना पार्वती पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा की खेती कर विक्रय करने वालो पर कार्रवाई कर हजारों पौधे जब्त किए हैं। कुल 94.5 किलो वजन मिला है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श को थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री और व्यापार की जानकारी मिली थी। ग्राम गोपालपुर में तालाब की पाल के नीचे बंदावला वाले कुएं के पास खेत में अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती कर रहा है। सूचना मिलने पर प्रारंभिक वैधानिक कार्यवाही की गई। पार्वती थाना थाना प्रभारी पार्वती मय हमराह बल व स्वतंत्र साक्षीयो के ग्राम गोपालपुर में तालाब की पाल के नीचे बंदावला वाले कुंए के पास खेत पर पहुँचे, जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। उसका नाम राजेन्द्र पिता हिम्मतसिंह, उम्र-40 वर्ष, निवासी गोपालपुर, है। उसने लहसून-प्याज की खेती के बीच दो-तीन क्यारियों में अवैध मादक पदार्थों के पौधे लगा रखे थे। उक्त पौधे अफीम के पौधे जैसे थे। पूछताछ करने पर पता चला कि अवैध खेती हो रही है। आरोपी के खेत से 6,500 पौधे अफीम डोडा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
