फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Dispute between two parties regarding sowing on government land, 11 people injured

MP News: सरकारी जमीन पर बोवनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, 11 लोग घायल होकर पहुंचे अस्पताल

Mon, 03 Jul 2023 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 05:24 PM IST
सार

सीहोर जिले के बुधनी के रेहटी थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में जमीन पर बोवनी को लेकर विवाद गया है। विवाद में दोनों पक्षों में जमकर हथियार चले। एक पक्ष के 6 लोग तो दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Dispute between two parties regarding sowing on government land, 11 people injured
युवक के साथ मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी जमीन पर बोवनी की बात पर सीहोर जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला किया गया। घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के बुधनी के रेहटी थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में जमीन पर बोवनी को लेकर विवाद गया है। विवाद में दोनों पक्षों में जमकर हथियार चले। एक पक्ष के 6 लोग तो दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। विवाद की सूचना मिलने पर रेहटी पुलिस ने घायलों को रेहटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया व गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया। अन्य घायल लोगों को भैरूंदा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। रेहटी पुलिस घायलों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। बताया गया है कि भीम आर्मी के लोग भी रेहटी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मामले में बुधनी के एसडीओपी शशांक गुर्जर का कहना है कि उस ग्राम में एक सरकारी जमीन है। जिस पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मारपीट में 11 लोग घायल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed