फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News Bhavya Devi Lok will be built in Salkanpur CM Shivraj will lay foundation stone today

MP News: महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बनेगा भव्य देवी लोक, CM शिवराज आज रखेंगे आधारशिला

Wed, 31 May 2023 07:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 07:26 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के सलकनपुर में 29 मई से प्रारंभ हुए देवी लोक महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आज यानी 31 मई को आयोजित किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। देवी लोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
MP News Bhavya Devi Lok will be built in Salkanpur CM Shivraj will lay foundation stone today
CM शिवराज आज रखेंगे आधारशिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के सलकनपुर में स्थित विजयासन देवी धाम देश भर में आस्था के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी के नौ रूपों तथा 64 योगिनी को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


भव्य देवी लोक के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की कार्य योजना बनाई गई है। इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण के पश्चात धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।
विज्ञापन


बता दें कि महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवी लोक बनाया जा रहा है। यह धार्मिक अवधारणा के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पर्यटक सुविधाओं के साथ-साथ देवी विंध्यवासिनी के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण पृथक-पृथक अधोसंरचनाए निर्मित कर किया जाएगा। समस्त कार्यों को हेरिटेज एवं धार्मिक स्वरूप के दृष्टिकोण से पत्थरों से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौसठ योगिनी प्लाजा...
देवी लोक में 64 योगिनी प्लाजा वृत्ताकार निर्मित किया जाएगा, जिसमें 64 योगिनियों के विभिन्न आयामों को म्यूरल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। देवी के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित करने की इस कल्पना को मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट तथा उड़ीसा के हीरापुर से लिया गया है।

नवदुर्गा कॉरिडोर...
मंदिर पहुंचने के पहले माता विजयासन देवी के नौ स्वरूपों को पृथक-पृथक म्यूरल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। देवी के नौ स्वरूपों को कहानी तथा श्लोक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। 

देवी लोक की अन्य विशेषताएं...
मंदिर के मुख्य द्वार के पास सप्त मातृका को मूर्ति तथा म्यूरल आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। वेटिंग हॉल के टेरेस पर महाविद्या थीम पर मां काली, तारा, छिन्नमस्ता, सुंदरी, बगुला मातंगी, भुनेश्वरी, सिद्ध विद्या, भैरवी और धूमावती की झांकियां मूर्ति एवं म्यूरल आर्ट के रूप में प्रदर्शित की जाएंगी।



माता विजयासन मंदिर के मुख्य द्वार को लाल पत्थरों से सौंदर्यीकरण कर मां दुर्गा के विभिन्न श्लोक म्यूरल एवं संकेतों से सुसज्जित किया जाएगा। प्रवेश द्वार के समीप फाउंटेन  ऑफ लाइट बनाया जाएगा। सुंदर पार्क तथा पर्यटक के विश्राम के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं रहेंगी।

श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं...
सीढ़ी मार्ग के प्रारंभ में प्रवेश द्वार एवं सरोवर के मध्य एक भक्ति मार्ग के रूप में एक स्थान निर्मित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा विद्युतीकरण इल्यूमिनेशन सुरक्षा की दृष्टि से पिए सिस्टम सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।



वर्तमान में विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य...

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत वर्ष मई माह में 43 करोड़ रुपये के अनेक विकास एवं निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया गया था। इनमें अनेक कार्य पूर्ण हो गए हैं। 
  • वर्तमान में पहाड़ी के ऊपर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग के समीप ही शौचालय भी बनाया गया है। इसके साथ ही ड्राइवर्स डोर मेट्री एवं गार्डरूम भी बनाया गया है, प्रवेश द्वार भी बनाया गया है।
  • शिव मंदिर का पाथवे निर्मित किया गया है। मंदिर परिसर में गेट ग्रिल स्थापित की गई है तथा वेटिंग एरिया की फ्लोरिंग का कार्य किया गया है।
  • पहाड़ी के नीचे दो भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मेला ग्राउंड पर भव्य दीपस्तंभ एवं 102 दुकानों का निर्माण किया गया है।
  • मेला ग्राउंड पर पेयजल एवं शौचालय बनाए गए हैं। इसके साथ ही सरोवर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कई कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed