फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Agriculture Minister Shivraj reached Ichhawar, said this for the farmers of the state

MP News: इछावर पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज, प्रदेश के किसानों के लिए कह दी ये बात

Sun, 29 Sep 2024 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर जिले के इछावर पहुंचे। वे यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। इस दौरान किसानों और पीएम आवास योजना के वंचितों को राहत दे गए। 

विज्ञापन
MP News: Agriculture Minister Shivraj reached Ichhawar, said this for the farmers of the state
सीहोर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का स्वागत महिलाओं ने गुलाब के फूलों से किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इछावर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के किसानों के लिए, पीएम आवास योजना के वंचितों के हित में बात कही। रेत कारोबारियों की समस्या सुनी और आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और किसान उसकी आत्मा है। सरकार किसानों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनेक परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। जो पात्र लोग इस योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं, उनको इस योजना से लाभन्वित करने के लिए नया सर्वे शुरू किया जाएगा और वंचित लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


कलेक्टर से करूंगा बात
रेत व्यापार चौपट होने से परेशान सीहोर सेंड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद शिवराज सिंह चौहान से इंदौर-भोपाल हाईवे धबोटी जोड़ के पास मुलाकात की। जिले के रेत कारोबारियो ने शिवराज को ज्ञापन देकर परेशानियों से अवगत कराया और कहा कि कृषि कार्य उपयोगी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से अवैधानिक रूप से नर्मदा रेत का परिवहन किया जा रहा है। कमर्शियल व्हीकल में नहीं आने के बावजूद यह लोग रेत का कारोबार कर रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली संचालक को किसी प्रकार का कोई भी टैक्स खनिज विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य विभाग को अदा नहीं करना होता है जबकि रेत का बरसों से कारोबार का रहे डंपर ट्रक मालिकों को अनेक प्रकार की रॉयल्टी और टैक्स अदा करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक सरकार को भी करोड़ों रुपए के टैक्स की हानि पहुंचा रहे हैं और हमारे रेत कारोबार को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। रेत व्यापारियों ने कहा कि कई बार एसडीम कलेक्टर खनिज अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेत कारोबारियों के हित में और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत परिवहन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सीहोर कलेक्टर से चर्चा करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed