फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Lok Sabha Polls Shivraj Singh worshiped Mother Vijayasan Devi addressed BJP workers

MP LS Polls: शिवराज ने मां विजयासन देवी की पूजा अर्चना की, बुधनी में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

Wed, 10 Apr 2024 09:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 09:43 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में मां विजयासन देवी की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और भजन गाया। पूर्व सीएम ने बुधनी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी किया।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Polls Shivraj Singh worshiped Mother Vijayasan Devi addressed BJP workers
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नवरात्रि के दूसरे दिन सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की और भजन गाया। वहीं, पूर्व सीएम ने विदिशा संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में सभी पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सीएम ने लोकसभा चुनाव की रणनीति के संबंध में कार्यकर्ता, पदाधिकारी से विस्तार से चर्चा कर कहा कि हर बूथ पर मजबूती के साथ काम करना है और घर-घर जनसंपर्क कर मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। आपकी मेहनत और लगन से निश्चित तौर पर एक बार फिर भाजपा का विजयी पताका लहराएगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने दर्शन कर गाया भजन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सकलनपुर में देवी जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि मां सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। हमारी सलकनपुर वाली मैया मां विजयासन देवी हमारे देश, प्रदेश और जनता पर कृपा की वर्षा करें। हम उद्देशपूर्ण जीवन जीयें और हमारा देश और प्रदेश प्रगति और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता चला जाए। यही मैया के चरणों में प्रार्थना है। सब सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो और सबका कल्याण हो। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने “तूने मुझे बुलाया शेरावालिये” भजन भी गाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



'मोदी जी अद्भुत नेता हैं'
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी देश को एक नई दिशा में लेकर गए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में तो दुनिया में कहीं भी भारत की इज्जत नहीं थी। भारत को घपले-घोटालों के देश के रूप में जाना जाता था, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही दुनिया के कोने-कोने में भारत का डंका बज रहा है। पहले छोटे-छोटे देश हमें आंख दिखाते थे, अब भारत की जय-जयकार करते हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।

रूस-यूक्रेन का युध्द चल रहा था, हमारे बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को किया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति कर कहा कि, जब हमारे बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले तो युद्ध थम जाए और जब बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो रूस, यूक्रेन दोनों ने युद्ध बंद कर दिया और भारत के बच्चे सुरक्षित निकल आए। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी जी के हाथों ही विकसित भारत का निर्माण होगा।

'400 पार का संकल्प'
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है। अकेले भाजपा 370 पार और एनडीए के साथ 400 पार का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने बूथों पर मजबूती के साथ काम करें। मुझे पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन से 400 पार का ये संकल्प निश्चित तौर पर पूरा होगा।


मध्यप्रदेश में भी 29 की 29 सीटों पर विजय पताका लहराना है। मोदी जी के गले 29 कमल के फूलों की माला डालना है और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि आज सलकनपुर में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सलकनपुर में सम्पन्न हुआ। आयोजित सम्मेलन को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा से सांसद पद के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जोर-शोर से चुनाव कार्य में लगने और हर गांव को समरस ग्राम बनाने के लिए कहा।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, विदिशा के सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, साधना सिंह चौहान, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, आदिवासी वित्त विकाश निगम की अध्यक्षा निर्मला बरेला, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष लखन यादव, जिला कोषाध्यक्ष ओम पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित सभी मंडल अध्यक्षगण बूथ अध्यक्ष एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed