फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Local Body Election: Urban body elections will be held in two phases, on July 6, the first phase of voting will be done by EVM

MP Local Body Election: दो चरणों में सम्पन्न होंगे नगरीय निकाय चुनाव, 6 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान EVM से होंगे

Sun, 03 Jul 2022 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 09:56 AM IST
सार

प्रथम चरण में 06 जुलाई को नगर पालिका परिषद सीहोर एवं द्वितीय चरण में 13 जुलाई को शेष सभी नगरीय निकायों आष्टा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, रेहटी, बुधनी एवं शाहगंज में मतदान होंगे।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Urban body elections will be held in two phases, on July 6, the first phase of voting will be done by EVM
सीहोर: दो चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत जिले में नगरीय निकाय के चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होंगे। नगरीय निकायों के मतदान EVM मशीन से कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 06 जुलाई को नगर पालिका परिषद सीहोर एवं द्वितीय चरण में 13 जुलाई को शेष सभी नगरीय निकायों आष्टा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, रेहटी, बुधनी एवं शाहगंज में मतदान होंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले की 09 नगरीय निकायों के 158 वार्डों के 282 मतदान केन्द्रों में चुनाव सम्पन्न होगा। साथ ही जिले के कुल 1,94,524 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन

   
प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद सीहोर के 35 वार्डों में चुनाव के लिए 106 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। द्वितीय चरण में नगरपालिका परिषद आष्टा के 18 वार्डों में चुनाव के लिए 55 मतदान केन्द्र, नगर परिषद जावर के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 15 मतदान केन्द्र, नगर परिषद कोठरी के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 15 मतदान केन्द्र, नगर परिषद इछावर के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 17 मतदान केन्द्र, नगर परिषद बुधनी के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 18 मतदान केन्द्र, नगर परिषद शाहगंज के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 15 मतदान केन्द्र, नगर परिषद रेहटी के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 15 मतदान केन्द्र, नगर परिषद नसरूल्लागंज के 15 वार्डों में चुनाव के लिए 26 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान एवं मतगणना की तिथि व समय
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम चरण में सीहोर नगर पालिका परिषद में मतदान 06 जुलाई 2022 और द्वितीय चरण में शेष सभी नगरीय निकायों में 13 जुलाई 2022 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगा। साथ ही प्रथम चरण की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 17 जुलाई 2022 को एवं द्वितीय चरण की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 18 जुलाई 2022 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायवार मतदाताओं की संख्या
जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 1,94,524 है। जिसमें सीहोर नगर में 42,569 पुरूष, 41,057 महिला तथा 6 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बुधनी में 6,388 पुरूष तथा 6025 महिला, रेहटी में 4316 पुरूष तथा 4056 महिला, शाहगंज में 3957 पुरूष, 3576 महिला तथा 01 अन्य, नसरूल्लागंज में 9031 पुरूष, 8675 महिला तथा 01 अन्य, आष्टा में 20,043 पुरूष, 19,387 महिला तथा 3 अन्य, जावर में 3003 पुरूष तथा 2849 महिला, कोठरी में 3955 पुरूष तथा 3600 महिला, इछावर में 6084 पुरूष तथा 5942 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।


पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार
जिले के सभी 09 नगरीय निकायों से पार्षद पद के लिए कुल 574 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नगर पालिका परिषद सीहोर के सभी 35 वार्डों से पार्षद पद के लिए 149 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद आष्टा से 68 उम्मीदवार, नगर परिषद इछावर 69 उम्मीदवार, बुधनी से 60 उम्मीदवार, जावर से 44 उम्मीदवार, कोठरी से 55 उम्मीदवार, रेहटी से 62 उम्मीदवार, नसरूल्लागंज से 52 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed