{"_id":"6540bafbcf8f4bde860b5a4d","slug":"mp-election-2023-sehore-bjp-leader-joins-congress-big-jolt-for-the-party-in-shivraj-home-district-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: शिवराज के गृह जिले में भाजपा को लगा बड़ा झटका, जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: शिवराज के गृह जिले में भाजपा को लगा बड़ा झटका, जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस में हुए शामिल
Tue, 31 Oct 2023 01:59 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:59 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के कद्दावर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
सीहोर भाजपा के बड़े नेता अरोरा कांग्रेस में शामिल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को सीहोर में बड़ा झटका लगा है। यहां के कद्दावर नेता पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है। उन्होेंने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख औऱ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
कमलनाथ के बधाई देने पर जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि वे भी अपनी घर वापसी पर प्रसन्न हैं। फिर से पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए मैदान संभालेंगे। इस दौैरान उन्होेंने सीहोर विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत के प्रति भी आश्वस्त किया। जसपाल सिंह अरोरा सीहोर विधानसभा सीट से भाजपा में टिकट के प्रबल दावेदार थे। सर्वे में भी नाम था। इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पूर्व विधायक सुदेश राय पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा टिकट दिया। इसके बाद से ही अरोरा नाराज थे एवं मंथन भी कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने अब घर वापसी का मूड बनाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अरोरा के कांग्रेस में जाने से जहां कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, वहीं भाजपा के लिए राह कठिन भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस से ही शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
जसपाल सिंह अरोरा ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वे लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी बने। संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 1999 से 2004 तक जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने वर्ष 2003 में भाजपा का दामन थाम लिया था। तभी से वे भाजपा के सच्चे सेवक के तौर पर पार्टी और संगठन में काम कर रहे थे। उनकी धर्मपत्नी अमीता अरोरा भी नगर पालिका परिषद सीहोेर की अध्यक्ष रही हैं। अरोरा एक समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान के काफी करीबी थे। उन्हीं के कहने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। तब से ही वे शिवराज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव भी है। इसी वजह से वे इस बार भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार भी थे। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब वे कांग्रेस पार्टी के साथ में चुनाव की कमान संभालेंगे।
