फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election 2023: Case registered against SP candidate Mirchi Baba for distributing sarees.

MP Election 2023: हॉट सीट बुधनी के सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा पर मामला कायम, मतदाताओं को साड़ी बांटने का मामला

Wed, 15 Nov 2023 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 07:30 PM IST
सार

 बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी स्वामी वैराग्यानंद मिर्ची बाबा का साड़ी बांटने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जांच के बाद मामला सही पाया गया। मिर्ची बाबा पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Case registered against SP candidate Mirchi Baba for distributing sarees.
मिर्ची बाबा का साड़ी बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट बुधनी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मिर्ची बाबा पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।  पिछले दिनों जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को साड़ी बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विधानसभा निर्वाचन के तहत बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी स्वामी वैराग्यानंद मिर्ची बाबा का साड़ी बांटने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसकी निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की गई थी। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम बघेल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर 2023 को शाम 7 बजे के बीच ग्राम होलीपुरा में सपा प्रत्याशी स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा द्वारा अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पारितोषण स्वरूप साड़ियों का वितरण कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच में प्रत्याशी द्वारा साड़ी वितरण किया जाना सही पाया गया। शिकायत सही मिलने पर बुधनी पुलिस ने धारा 171-B भी 171-E और 188 के तहत मामला थाने में दर्ज किया। मामले को लेकर बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि मिर्ची बाबा के साड़ी बांटने के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करते हुए उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed