फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP Election 2023: BJP once again gave ticket to Sudesh Rai from Sehore, wave of happiness among supporters

MP Election 2023: सीहोर से भाजपा ने एक बार फिर सुदेश राय को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर, मनाया जश्न

Tue, 10 Oct 2023 08:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Oct 2023 08:56 AM IST
सार

MP Election 2023: सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने सुदेश राय का अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को चौथी लिस्ट में उनका नाम आने के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और तीसरी बार उनके विधायक बनने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP once again gave ticket to Sudesh Rai from Sehore, wave of happiness among supporters
भाजपा ने सुदेश राय को दिया टिकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, सोमवार से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं भाजपा ने विधानसभा चुनाव की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें लगातार दो बार जनता का आशीर्वाद लेकर चुनाव में विजय  प्राप्त करने वाले लोकप्रिय भाजपा नेता सुदेश राय का टिकट फाइनल किया है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक सुदेश राय का लिस्ट में नाम फाइनल होते ही सीहोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हर वर्ग में खुशी की लहर छा गई और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के लीसा टाकिज परिसर में बने सीहोर विधानसभा के विधायक कार्यालय में पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक बार फिर से विधायक राय अपने कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण और अपनी सरलता और सहजता के कारण चुनाव में विजय श्री प्राप्त करेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सोमवार की शाम को सीहोर विधायक कार्यालय में भाजपा के सभी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा से राय को उम्मीदवार बनाए जाने पर स्वागत किया। शहर ही नहीं सीहोर विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में जश्न का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed