फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP By Election: Congress observers learned the ground reality, met workers behind closed doors

MP By Election: कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने जानी जमीनी हकीकत, बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से मिले, सामने आए चार नाम

Tue, 15 Oct 2024 08:03 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 08:03 AM IST
सार

बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। उपचुनाव में कांग्रेस इसे जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। कांग्रेस नेताओं ने यहां कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की। फिलहाल चार नाम सामने आए हैं। 

विज्ञापन
MP By Election: Congress observers learned the ground reality, met workers behind closed doors
बुधनी उप चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधनी में होने वाले विधान सभा उप चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहायक प्रभारी आनंद चौधरी एवं प्रभारी बनाए गए शैलेन्द्र पटेल भैरूंदा, गोपालपुर एवं लाडक़ुई ब्लॉक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। उपचुनाव में कांग्रेस इसे जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। बुधनी में पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि उप चुनाव के लिए हमें पूरी तरह कमर कसना है। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का हमारा उद्देश्य है कि हम जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा बताए जाने वाले नेता को ही बुधनी विधानसभा से उम्मीदवार बनाएंगे। हमें इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ उठाते हुए विजय दिलाना है। बुधनी पहले कांग्रेस का गढ़ था और हमें वापस इसे कांग्रेस के गढ़ में तब्दील करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रत्याशी का चयन जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली राय के आधार पर ही होगा। कार्यकर्ताओं के ऊपर कोई भी प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। हमारा मकसद इस विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना है। इसके लिए कांगे्रस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ जुटना होगा। 
विज्ञापन


यादव ने कहा कि इस चुनाव में हमें बुधनी पर विजय पाकर प्रदेश में यह संदेश देना है कि प्रदेश में काबिज भाजपा की यह सरकार किसान एवं गरीबों की विरोधी है। जिस सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया और महिला अत्याचार में यह पूरे देश में अव्वल है। हमें इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाना है। यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि 18 वर्ष प्रदेश के मुखिया रहने के बावजूद भी वह नसरुल्लागंज से गोपालपुर तक की सडक़ को ठीक नहीं करा सके। यह है बुधनी विधानसभा में 18 वर्षो का विकास। हम इसी विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को तो पहले से ही झूठ बोलने का अवार्ड प्राप्त है। अब प्रदेश में एक और झूठा मुख्यमंत्री काबिज हो गया है। इनके द्वारा भी लगातार एक के बाद एक घोषणा की जा रही है, लेकिन जनता के हितों में यह कितनी सार्थक साबित होती है यह आने वाले समय में पता लग जाएगा। वर्मा ने कहा कि हम पहले से ही कहते रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान घोषणा वीर मुख्यमंत्री रहे हैं और इसका नजारा उनके विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। आज की स्थिति में सड़कों की हालत खराब है और मोहन यादव नसरुल्लागंज आए तो उन्होंने सड़कों की घोषणा भी उन्हीं से कराई। 18 सालों में वह गांव में सड़कों का निर्माण ही नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर शिवराज सिंह चौहान खरे नहीं उतर सके। इस दौरान देवी सिंह थारोल ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक भाटी ब्लॉक अध्यक्ष,चंद्र मीणा ब्लॉक अध्यक्ष,अभय शेखावत, मनोज यादव, युवा कांगे्रस जिलाध्यक्ष संजय पटेल, गोपाल शर्मा, द्वारका जाट सहित कई कांगे्रस कार्यकर्ता मौजूद थे। 


रायशुमारी में सामने आए चार नाम 
कांग्रेस नेताओं द्वारा दी गई भैरूंदा, लाडक़ुई व गोपालपुर ब्लॉक की रायशुमारी में  उपचुनाव में टिकट के लिए चार नेताओं के नाम सामने आए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, महेश राजपूत, विक्रम मस्ताल शर्मा व सुरेश चंद्र सेठी का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed