फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP by-election: BJP and Congress released list of star campaigners Shivraj Singh Chauhan

MP By Poll: भाजपा से सीएम यादव, शिवराज और वीडी संभालेंगे कमान, पटवारी समेत कांग्रेस के यह नेता स्टार प्रचारक

Sat, 26 Oct 2024 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Oct 2024 04:10 PM IST
सार

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित मध्यप्रदेश के कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री चुनाव की कमान संभालेंगे। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन
MP by-election: BJP and Congress released list of star campaigners Shivraj Singh Chauhan
सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। दोनों ही दलों की ओर से 40-40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कमान संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। इसी बीच दोनों ही दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित मध्यप्रदेश के कई मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री चुनाव की कमान संभालेंगे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान विधायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित दिल्ली और अन्य राज्यों के कांग्रेस नेता प्रचार की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारक
भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार खटिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सत्यनारायण जटिया, महेन्द्र सिंह, सतीश उपाध्याय, जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, अजय जामवाल, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, कुंवर विजय सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, गोपाल भार्गव, हितानंद, करण सिंह वर्मा, ऐंदल सिंह कंसाना, प्रघुम्र सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, लाल सिंह आर्य, कृष्णा गौर, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भारत सिंह कुशवाह, शिवमंगल सिंह तोमर, रणवीर सिंह रावल, सुमेर सिंह सोलंकी, रामपाल सिंह, नरेन्द्र विरथरे, सीताराम आदिवासी, विजय दुबे, और श्रीकांतदेव सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारक
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, रणविजय सिंह लोचन, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तनखा, अशोक सिंह, संजना जाटव, गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, ओंकार मरकाम, सज्जन सिंह वर्मा, हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह, फूल सिंह वरैय्या, लखन सिंह यादव, आरिफ मसूद, दिनेश गुर्जर, नीतू सिकरवार, बाबू जंदेल, पंकज उपाध्याय, प्रवीण पाठक, सिद्धार्थ कुशवाह, हीना कावरे, सतीश सिकरवार, विक्रांत भूरिया, सत्यनारायण पटेल, हीरा अलावा, रोशनी यादव, रीचा गोस्वामी, और मितेन्द्र दर्शन सिंह के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed