{"_id":"66292aee28067490760e824b","slug":"mp-board-result-sehore-got-seventh-place-in-10th-and-12th-results-shlok-of-the-city-also-got-seventh-place-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: 10वीं और 12वीं के परिणाम में सीहोर ने पाया सातवां स्थान, शहर के श्लोक भी सातवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: 10वीं और 12वीं के परिणाम में सीहोर ने पाया सातवां स्थान, शहर के श्लोक भी सातवें स्थान पर
Wed, 24 Apr 2024 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:23 PM IST
सार
जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 72.70 प्रतिशत रहा। जबकि हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 59.91 प्रतिशत रहा। इस साल हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में करीब चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर के माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शिक्षा मंडल द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर सीहोर जिले ने हाईस्कूल एंव हायर सेकेंडरी परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। इंतजार की घड़ियां बुधवार शाम 4 बजे पूरी हो गईं, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर बताया कि दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत जिले के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी में सीहोर जिले ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में हाईस्कूल में श्लोक प्रजापति नूतन बाल विद्या मंदिर सीहोर ने 488 अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी की प्रावीण्य सूची में सीहोर जिले के तीन छात्रों ने विभिन्न संकायो में अपना स्थान बनाया। कला समूह में सुमित नागर शा. सीएम राईज उमावि इछावर 478 अंक लेकर नौवां स्थान, वाणिज्य समूह में राज रावत विद्यासागर अकादमी भैरूंदा, 477 अंक लेकर सातवां स्थान, कृषि समूह में राधवेन्द्र निमोदा शा. सीएम राईज उमावि भैरूंदा ने 471 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।
जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 72.70 प्रतिशत रहा। जबकि हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 59.91 प्रतिशत रहा। इस साल हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में करीब चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 68.32% था। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम करीब 11% कम रहा है। हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम पिछले साल 72.70 प्रतिशत था।
विज्ञापन
इंजीनियर बनना चाहता है श्लोक
प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाला श्लोक प्रजापति इंग्लिशपुरा के नूतन स्कूल का छात्र है। श्लोक का कहना है कि वह दिन में 8 से 10 घंटे लगातार पढ़ाई करता था। पिता और स्कूल के टीचर के मार्गदर्शन में उसने यह उपलब्धि हासिल की है। श्लोक का कहना है कि वह आगे पढ़कर इंजीनियर बनना चाहता है। श्लोक के पिता विनोद प्रजापति हाउसिंग बोर्ड में पंप ऑपरेटर हैं, उनका कहना है कि बेटे श्लोक ने आज सम्मान बढ़ाया है और बेटे की उपलब्धि पर उन्हें काफी प्रसन्नता महसूस हो रही है।