फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Minor kidnapped, raped in sehore, 20 Year Rigerous imprisonment for accused

Sehore News: नाबालिग को फुसलाकर ज्यादती का आरोप, आरोपी को 20 साल की जेल

Sat, 02 Sep 2023 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

सीहोर में एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। शादी कर उसके साथ ज्यादती की। इस पर उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। 
 

विज्ञापन
Minor kidnapped, raped in sehore, 20 Year Rigerous imprisonment for accused
सीहोर का जिला न्यायालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग को बहला-फुलसाकर ले जाने एवं उससे शादी कर ज्यादती करने के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की जेल और बीस हजार रुपये  का अर्थदण्ड लगाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो-3 अभिलाष जैन ने राजगढ़ निवासी रामचरण अहिरवार पिता रमेश अहिरवार को 20 साल की जेल और 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मीडिया सेल प्रभारी केदार सिंह कौरव ने बताया कि दस मार्च 22 को नाबालिग स्कूल के लिए निकली थी। शाम को वह नहीं लौटी तो सबने तलाश की। रिश्तेदारों को फोन लगाकर पूछा। पीड़िता का कोई पता नहीं चला।। नाबालिग को रामचरण बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने छह दिन बाद रामचरण को गिरफ्तार किया और नाबालिग को घर पहुंचाया। नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसके पडोस में स्थित बहन के घर आता-जाता था। आरोपी से उसकी पहचान हो गई। दस मार्च को वह उसे स्कूल से मोटरसाइकिल पर अपने जीजा के घर जलौदा जिला शाजापुर ले गया। पीडिता को खेत में बनी झोपड़ी में रखा। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एक मंदिर में शादी कर पत्नी बनाकर रखा। पुलिस ने उसकी तलाश की। दब वह नाबालिग को जीजा के साथ थाना अहमदपुर ला रहा था। पुलिस रामचरण, पीडिता एवं उसके जीजा को थाना अहमदपुर लेकर आई।   
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed