फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Meeting on preparations for Navratri in Salkanpur, collector instructed to make better arrangements

Navratri 2023: सलकनपुर में नवरात्रि की तैयारियों पर बैठक, कंडम और गैस से चलने वाले वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध

Thu, 16 Mar 2023 07:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 07:43 AM IST
सार

आगामी चैत्र नवरात्री पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Meeting on preparations for Navratri in Salkanpur, collector instructed to make better arrangements
सलकनपुर मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैत्र नवरात्री पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सलकनपुर आगमन होता है। आगामी चैत्र नवरात्री पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन

 
कंडम वाहनों और गैस से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध
बैठक में कलेक्टर ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख मार्गों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कंडम वाहनों और गैस से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए जो वाहन रास्ते में खराब हो जाए, तो उन्हें तुरंत हटाने तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए रिक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा मेले के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
बैठक में एसपी अवस्थी ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत यातायात को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का आवागमन हो सके। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एएसपी  गीतेश गर्ग, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित, आशाराम यादव, रामनारायण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्थ कैंप
कलेक्टर सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाए। जिससे  श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

बाहरी बसों के लिए अस्थायी बस स्टैण्ड
बैठक में कलेक्टर तथा एसपी ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैण्ड बनाने के निर्देश दिए। ताकि सड़क मार्ग पर बसों से होने वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाहरी वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान होगा तो, वह रोड पर खड़े नहीं होंगे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी।

मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कन्ट्रोल रूम बनाया जाए, ताकि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत सम्पर्क में रहें।

पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था
कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगों को पेयजल आसानी से प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए जाए। ताकि लोगों को सुविधा हो।


कलेक्टर-एसपी ने नर्मदा आवंलीघाट का किया निरीक्षण
भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते हैं। आंवलीघाट पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर  प्रवीण सिंह तथा एसपी मंयक अवस्थी ने आवंलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए और श्रद्धालु अधिक गहराई में न जाए, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंवलीघाट में जिला सेनानी, होमगार्ड, वॉटर बोर्ड लगाने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, गोताखोर एवं पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed