{"_id":"639f0f859e63087e3f1ac3f8","slug":"letter-written-to-censor-board-to-ban-pathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan: 'पठान' पर रोक लगाने के लिए सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, 'बेशरम रंग' पर भड़का सीहोर का हिन्दू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathaan: 'पठान' पर रोक लगाने के लिए सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, 'बेशरम रंग' पर भड़का सीहोर का हिन्दू संगठन
Sun, 18 Dec 2022 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:33 PM IST
सार
सीहोर की हिन्दू उत्सव समिति ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को एक पत्र लिखकर पठान फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। समिति ने बताया कि दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनकर हिंदू धर्म और साधु-संतों का अपमान किया है और मध्यप्रदेश में फिल्म बैन होना चाहिए।
विज्ञापन
फिल्म पठान को लेकर लोगों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म पठान को लेकर लोगों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही। अब सीहोर की हिन्दू उत्सव समिति ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को एक पत्र लिखकर पठान फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि ये सब सोची-समझी साजिश है जिससे दुनिया में हिंदू और भगवा रंग को बदनाम किया जा सके।
बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर विरोध जारी है। खासतौर पर फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका की ड्रेस को लेकर खासी नाराजगी है। सीहोर में भी इसे लेकर आक्रोश जताया गया। सेंसर बोर्ड को पत्र में लिखा है कि बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहा है। फिल्म में भगवा रंग को 'बेशरम रंग' कहा गया है। इसे सेंसर बोर्ड कैसे पास कर सकता है। उन्होंने पूछा है कि आपका सेंसर बोर्ड इन सीनों को सेंसर क्यों नहीं करता है। ऐसी फिल्में और सीन पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
स्थानीय हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनकर हिंदू धर्म और साधु-संतों का अपमान किया है और मध्यप्रदेश में फिल्म के बैन करने की मांग की है। हिन्दू उत्सव समिति ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुखद है कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं। फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल करना क्या जरूरी था। ये सब सोची-समझी साजिश है जिससे दुनिया में हिंदू और भगवा रंग को बदनाम किया जा सके।